फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Meera sculpts idols of Maa Durga from clay

मिट्टी से मीरा गढ़ती हैं मां दुर्गा की मूर्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Meera sculpts idols of Maa Durga from clay
करनाल। जो हर परिस्थिति पर विजय प्राप्त कर ले उसे कहते हैं अपराजिता। ऐसी ही हैं मीरा, उनका मायका आगरा है और काम करती हैं मिट्टी और कागज से मूर्तियां गढ़ने का। नवरात्र पर गीता कालोनी की रहने वाली मीरा हांसी रोड स्थित दुकान में मां दुर्गा की मूर्तियां बनाती दिखीं तो बातचीत में बोली कि मायके में सीखी मूर्ति कला ससुराल में काम आ रही है।
विज्ञापन

मीरा ने बताया 27 वर्ष पहले करनाल के तिलक राज से विवाह हुआ था। वह बिजली का काम करते थे लेकिन परिवार बढ़ने पर कमाई पर्याप्त नहीं थी। मायके में मूर्तिकला का काम पीढ़ियों से चल रहा था। तब भाई की मदद से करनाल में मैंने काम शुरू किया। करीब दस साल के बाद पति बिजली का काम छोड़कर हमारे साथ काम में जुट गए। फिर हम मिलकर सभी प्रकार के त्योहार के लिए मूर्तियां तैयार करने लगे। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। अचानक 2015 में पति का देहांत हो गया। इसके बाद मूर्तिकला ने ही परिवार को सहारा दिया। बेटे कुलदीप को पेंटिंग ट्रेड से आईटीआई भी कराई है पर कारोबार में मंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed