फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Meenakshi is bringing laurels to the district by winning medals at the national and state levels.

Karnal News: राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर पदक जीत कर मीनाक्षी कर रही जिले का नाम रोशन

Sat, 13 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 13 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi is bringing laurels to the district by winning medals at the national and state levels.
मीनाक्षी
करनाल। नौकायन में नए कीर्तिमान रचकर मीनाक्षी जिले की महिला खिलाड़ियों के लिए मिसाल बन रही है। गरीब परिवार से जुड़ी इस खिलाड़ी के तीन साल के निरंतर अभ्यास से राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के खेलों में हिस्सा लेकर अपने प्रदेश, जिले व गांव का नाम रोशन कर रही है। मीनाक्षी ने इसी माह उदयपुर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

मीनाक्षी ने बताया कि जब वह 17 साल की थी, तब उन्होंने नौकायन का अभ्यास करना शुरू किया और 2022 की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उन्होंने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि वह नौकायन की सी-1 और सी-2 की प्रतियोगिता में भाग लेती है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं। उनके घर वालों ने हमेशा उनका साथ दिया, जिसकी बदौलत आज वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर रही हैं। मीनाक्षी ने बताया कि उनके कोच परवीन ही उनके लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। वह तीन साल से गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब अकादमी में नौकायन का अभ्यास कर रही है। उनका सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है, जिसके लिए वह निरंतर अभ्यास कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन


-मीनाक्षी की उपलब्धियां

2025 राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक
2025 प्रदेश स्तर पर कांस्य पदक
2025 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक

2024 राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक

2023 राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक

2022 राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक
2022 राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed