{"_id":"6962c4d8c3cc1df04a023778","slug":"meena-kamboj-became-the-chairperson-of-jci-womens-wing-karnal-news-c-18-knl1018-820596-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जेसीआई महिला विंग की चेयरपर्सन बनीं मीना कांबोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जेसीआई महिला विंग की चेयरपर्सन बनीं मीना कांबोज
104... करनाल क्लब में लोहड़ी मनाती जेसीआई सिटी करनाल की सदस्य। स्वयं
Link Copied
करनाल। जेसीआई की वर्ष 2025 की महिला विंग चेयरपर्सन कंचन जसूजा ने वर्ष 2026 के लिए मीना कांबोज को सर्वसम्मति से चेयरपर्सन बनाया। नई टीम ने शनिवार को करनाल क्लब में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व मनाया जिसमें महिला सदस्यों ने मिलकर गिद्दा, टप्पे, नृत्य व गायन के माध्यम से खुशी व्यक्त की। महिला प्रमुख मीना कांबोज ने कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी मेल-मिलाप और खुशियों को साझा करने का त्योहार है। पंजाबी समुदाय पारंपरिक रूप से खुशी का इजहार करता है। उन्होंने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। इसके बाद सभी महिलाओं ने लोहड़ी जलाकर पूजा-अर्चना की और गिद्दा डालकर, मूंगफली व रेवड़ी बांटकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिव शमा गुप्ता, फाइनेंस सचिव प्रियंका गुप्ता, कंचन जसूजा, सीमा सुखीजा, मेघा धमीजा सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।