फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   medical suprintendents raid on medical store

औषधि निरीक्षक का मेडिकल स्टोर पर छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
medical suprintendents raid on medical store
बिना डाक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की सूचना पर औषधि निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ सोमवार शाम घरौंडा के बस स्टैंड के निकट स्थित सुमेर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर से ऐसे इंजेक्शन व अन्य प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं, जिन्हें बिना डाक्टर के पर्चे के बेचा जा रहा था, कई दवाइयों के बिल भी नहीं मिले हैं। दवाइयों के सैंपल ले लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच के बाद मेडिकल स्टोर को सील करने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर पर एक दंपती ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव पनोड़ी निवासी आशिमा अपने पति राजा के साथ घरौंडा के सुमेर मेडिकल स्टोर पर पहुंची और आरोप लगाया कि उसने उसके पति को डाक्टर की पर्ची के बिना नशीली दवाइयां बेचीं हैं। इसे लेकर उसने यहां हंगामा किया। इसकी शिकायत औषधि विभाग से भी की। देर शाम को ही औषधि निरीक्षक रितु मैहला ने टीम व पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्टोर पर छापा मार दिया। मेडिकल स्टोर के सामने लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शिकायतकर्ता राजा व उसकी पत्नी आशिमा भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टोर मालिक कई महीनों से प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने का काम कर रहा है। ऐसी दवाएं बेची जा रही हैं जो प्रतिबंधित है। औषधि निरीक्षक रितु मैहला ने मेडिकल स्टोर की छानबीन शुरू कर दी। विभाग की टीम ने स्टोर पर रखे करीब 50 इंजेक्शन व कई अन्य दवाइयों को कब्जे में लिया और स्टोर मालिक से दवाइयों के खरीद बिलों के बारे में पूछताछ की। करीब पांच घंटे तक कार्रवाई चली।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर मालिक ने कई बार बिना डाक्टर पर्ची के दवाइया बेचीं हैं, क्योंकि बेचीं गई दवाइयों के ग्राहकों के नाम काटे गए बिल नहीं पाए गए। इन दवाइयों का कोई रिकार्ड नहीं रखा गया है। स्टोर से ऐसी दवाइयां भी मिली हैं जिनका बिल नहीं दिखाया गया। स्टोर से जब्त दवाइयों के सैंपल लैब भेजे जाएंगे। जांचोपरांत मेडिकल स्टोर को सील भी किया जाएगा। इधर, मेडिकल स्टोर संचालक सुमेर भारद्वाज ने बताया कि उसके मेडिकल स्टोर पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। जो दवाइयां मिलीं है, उन सभी का बिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed