फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Medical officer killed on duty

ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर की मौत

Tue, 31 Dec 2013 12:13 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Tue, 31 Dec 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
Medical officer killed on duty
कुरुक्षेत्र जिले के मथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात युवा मेडिकल आफिसर डॉ.अविनाश जैन की ड्यूटी के दौरान रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्साधिकारी रविवार को नाइट ड्यूटी पर थे। रात को खाना खाने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया था और इसके बाद कमरे में चले गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब स्टाफ मेंबर चिकित्साधिकारी के कमरे में गए तो वहां उनका शव मिला। इस घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया और  तुरंत जिला के चीफ मेडिकल आफिसर डॉ.शिव कुमार और स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डा.शैलेंद्र खाम्बरा को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की मौत का समाचार मिलते ही सीएमओ, एनआरएचएम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एनपी सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ.योगेंद्र एवं अन्य अधिकारी मथाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसी के साथ डॉ.जैन के परिजनों और संबंधित पुलिस थाने में भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्साधिकारी की लाश को कब्जे लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों के एक पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद डॉ.अविनाश जैन का शव परिजनों को सौंपा गया। डॉक्टरों का अनुमान है कि डॉ.जैन की मौत शुगर कम होने के चलते हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन सही पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। 


सात माह पहले ही हुई थी शादी

स्थानीय सेक्टर पांच निवासी पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता अनिल जैन के 32 वर्षीय बेटे चिकित्साधिकारी डॉ.अविनाश जैन का विवाह इसी वर्ष मई में हुआ था। इस घटना का चलते ही एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर डॉ.जैन के पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदार और पड़ोसियों के अलावा जिलाभर के कई चिकित्सकों का जमावड़ा लग गया। कुमार सहित जिलाभर के चिकित्सकों ने इस घटना पर शोक प्रकट किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed