{"_id":"57dd9b4c4f1c1b5e48d489c8","slug":"medical-college-road-four-lane-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की सड़क होगी फोरलेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की सड़क होगी फोरलेन
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
झूलाघाट-पिथौरागढ़ रोड में बाहर निकल गई कॉजवे की सरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के आगे से गुजर रही सड़क को फोरलेन बनाने के लिए सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया, निगम के कार्यकारी अभियंता महीपाल और मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कर रही एजेंसी के इंजीनियरों द्वारा शनिवार को संयुक्त रूप से सड़क का सर्वे करने के बाद मेडिकल कॉलेज अथॉरिटी अस्पताल के अंदर की साइड एक मीटर जगह उपलब्ध करवाने के लिए सहमत हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए काफी समय से जद्दोजहद चल रही थी और जगह कम होने की समस्या हल न होने से यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी थी। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया के बीच हुई बैठक के बाद निकले नतीजे से सड़क के फोरलेन बनाने को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विदित हो कि करनाल में निर्माणाधीन कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज इस क्षेत्र की जनता के लिए एक नायाब तोहफा है। आगामी नवंबर से मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओपीडी और अस्पताल के शिफ्ट होने की प्रबल संभावना है। यही नहीं आगामी जून से मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की इंस्पेक्शन ओके हो जाने के बाद कॉलेज में क्लास भी प्रारंभ होने की संभावना है। इसके बाद अस्पताल के आगे से गुजर रहा मार्ग अति व्यस्त हो जाएगा, जिसके लिए फोरलेन की अत्यंत आवश्यकता थी। पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़कें) इसका निर्माण करेगा और कार्य पूरा हो जाने के बाद आगे की मेंटेनेस नगर निगम के अधीन हो जाएगी।
विज्ञापन
इसकी लोकेशन पर नजर डालें तो पुरानी कचहरी में स्थित रिकार्ड रूम के थोड़ा सा आगे जाकर अस्पताल के मेन गेट तक करीब 120 मीटर लंबा टुकड़ा फोरलेन बनाने के लिए आवश्यक था, जो जरूरत अब पूरी हो गई है। डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार अस्पताल मार्ग फोरलेन बन जाने से ओल्ड जीटी रोड से लेकर एनएच-1 हाइवे तक यह रास्ता पूर्ण रूप से फोरलेन हो जाएगा। इससे आवागमन सुव्यवस्थित व सुगम हो जाएगा और इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
दूसरी ओर एनडीआरआई गेट से लेकर महात्मा गांधी चौक तक एक अन्य सड़क बनाई जानी प्रस्तावित है, जो पुरानी कचहरी की बाउंड्री वाल के अंदर से बनाई जाएगी, ताकि एनडीआरआई की ओर से आने वाले वाहन जो कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज की तरफ टर्न करेंगे, उन्हें जाने के लिए खुला रास्ता मिल जाएगा और ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। आयुक्त के अनुसार इस कार्य पर एक करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि खर्च होने की संभावना है।