फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Medical College of negligence, wrong patient was referred to PGI

मेडिकल कॉलेज की लापरवाही, गलत मरीज को किया पीजीआई रेफर

Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 30 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने महिला वार्ड में एडमिट एक महिला को गलती से किसी अन्य महिला की जगह पर पीजीआई रेफर कर दिया। जब इसकी सूचना उसके परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बाद में जब परिजनों ने डॉक्टरों से उसके पीजीआई रेफर करने का कारण पूछा तो डॉक्टरों को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने बताया कि गलती से सेम नाम होने की वजह से उसे रेफर किया गया है, लेकिन असल में इसी नाम की एक अन्य महिला है, जिसे पीजीआई रेफर किया जाना है।

विज्ञापन


रविवार को गांव बागपती निवासी रेखा को डॉक्टरों ने गलती से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जबकि उसका कुछ ही दिन पहले नलबंदी का ऑपरेशन हुआ था। वह ऑपरेशन में गड़बड़ी होने पर अस्पताल में भर्ती हुई थी। डॉक्टरों ने जिस महिला के नाम पर उसे रेफर किया, वह किसी अन्य गांव की थी। दोनों का नाम रेखा होने की वजह से डॉक्टरों ने गलती से उसकी फाइल तैयार कर उसे रेफर कर दिया। यही नहीं डॉक्टरों ने महिला को पीजीआई पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी कर दी थी। लेकिन बाद में जब परिजनों ने डॉक्टरों से पूछा तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। बाद में डॉक्टरों ने उसकी जगह पर अन्य महिला को रेफर कर अपनी गलती मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed