{"_id":"5f1c9e0a8ebc3e9fa45f87d1","slug":"medical-college-education-building-karnal-news-knl385846198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर की छत पर बनेंगे दो हैलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर की छत पर बनेंगे दो हैलीपैड
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज फेज-2 के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों के तहत प्रस्तावित आधुनिक 50 बेड के ट्रामा सेंटर की छत पर दो हैलीपैड भी तैयार किये जाएंगे। प्रदेश का यह पहला मेडिकल कालेज होगा, जहां पर हैली एंबुलेंस के लिए हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। इसके बन जाने से सड़क हादसों या फिर किसी अन्य तरह के गंभीर मरीजों को बाहर से यहां पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाया जा सकेगा और यहां से बाहर भी भेजा जा सकेगा। गौरतलब है कि यह सेवा फिलहाल देशभर के एम्स में है।
प्रदेश सरकार द्वारा कल्पना चावला मेडिकल कालेज फेज टू के लिए 358 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। शनिवार को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी एडीजीपी डा. आरसी मिश्रा ने मेडिकल कालेज का मुआयना किया और प्रोजेक्ट के तहत मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जेसी दुरेजा व अन्य के साथ मंथन किया। डा. मिश्रा ने बताया कि आधुनिक ट्रामा सेंटर की छत पर दो हैलीपेड के लिए स्थान तय किये जाएंगे, ताकि इमरजेंसी में किसी को भी यहां पर इलाज के लिए लाया जा सके। ऐसे में ट्रामा सेंटर की छत को उसी प्रकार से डिजाइन किया जाएगा, ताकि हैलीकाप्टर आदि को यहां पर उतरने में कोई दिक्कत न हो। इसलिए पूरी छत को खाली रखा जाएगा। इसके लिए एक्सपर्ट लोगों की मदद ली जाएगी।
फेज 2 में क्या क्या होगा
-प्रोजेक्ट के तहत कालेज में 200 बेड का मदर एंड चाइल्ड अस्पताल बनाया जाएगा।
-225 बेड का अस्पताल ब्लाक तैयार किया जाएगा
-कालेज में और आधुनिक आपरेशन थियेटर भी मिलेंगे।
-30 बेड का मनोरोग विभाग के लिए अलग से वार्ड बनाया जाएगा।
-पहली मंजिल पर आईसीसीयू और एमआईसीयू बनाया जाएगा।
- कैदियों और बंदियों के लिए पांच बेड का वार्ड तैयार कराया जाएगा।
-कालेज में मल्टी पार्किंग बनाई जाएगी
-विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
स्टाफ सदस्यों के लिए क्वार्टर और विद्यार्थियों के लिए हास्टल बनाए जाएंगे।
दो साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट : डा: मिश्रा
डा. आरसी मिश्रा ने बताया कि फेज-2 के कार्य को जल्द पूरा कराने को लेकर समय सीमा निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट के तहत हर कार्य की समय सीमा तय की गई है। संभावना है कि आगामी दो साल में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए हमारे पास एक्सपर्ट लोगों की टीम है। मास्टर प्लान और कंकरीट डिजाइन के लिए एक माह का समय दिया गया है। साथ ही इसको फाइनल करने के लिए एक माह का समय तय किया गया है। टेंडर होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
समय पर पूरा कराएंगे कार्य - डा. दुरेजा
मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा ने बताया कि हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी एडीडीपी डा. आरसी मिश्रा ने फेज टू के लिए मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया है। नये ट्रामा सेंटर की छत पर दो हैलीपैड बनाने का प्रस्ताव है। इसके बनने से गंभीर और सड़क हादसों में घायल लोगों को मदद मिल सकेगी। इससे वीआईपी या फिर जरूरतमंदों को समय पर मेडिकल कालेज या फिर यहां से बड़े संस्थानों में पहुंचाया जा सकेगा।