फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mc, round in city, karnal

शहर की समस्याओं से रूबरू हुए नए निगम आयुक्त

Sat, 03 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 03 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
mc, round in city, karnal
नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त ने किया शहर का दौरा। - फोटो : अमर उजाला

करनाल नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को शहर का मुआयना किया। इस दौरान आयुक्त उन्हीं पुरानी समस्याओं से रूबरू हुए, जिनसे पहले आयुक्त होते रहे हैं। टूटी सड़कें, अतिक्रमण, सड़कों पर खड़े वाहन आदि। इसके साथ ही शहर की मुख्य और बाजारों वाली सड़कों पर फलों और सब्जियों की रेहड़ियों के कब्जे को भी आयुक्त ने देखा। इन समस्याओं को दूर करने को लेकर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए और उनके साथ समाधान को लेकर मंथन भी किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों ही डॉ. आदित्य दहिया ने बतौर नगर निगम आयुक्त ज्वाइन किया है। डॉ. दहिया ने पिछले एक सप्ताह तक निगम का कार्य देखा। शुक्रवार को वे अमले के साथ शहर को देखने के लिए निकले। सबसे पहले वे पुरानी सब्जी मंडी रोड पर पहुंचे। यहां पर काफी संख्या में रेहड़ियां मिलीं। उन्होंने पूरे क्षेत्र का मुआयना किया। बाद में फैसला लिया गया कि इस भूमि पर आगामी प्रस्ताव तक ऑटो खड़े किए जा सकेंगे, ताकि शहर में जगह जगह पर ये न खड़े हो सकें और लोगों को जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन


बता दें कि सड़क सुरक्षा को लेकर बीते वीरवार को उपायुक्त करनाल व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक भी लघु सचिवालय में हुई थी, जिसमें इस बात पर बल दिया गया कि शहर में यातायात व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखा जाए। यह फैसला इसी के तहत लिया गया है। आयुक्त ने कहा कि आटो चालक फिलहाल अस्थायी रूप से यहां अपने ऑटो खड़े कर सकते हैं। भविष्य में इनके लिए ठीक जगह का जो भी फैसला होगा। आयुक्त के दौरे में शहर के ट्रैफिक इंचार्ज ललित कुमार, म्यूनिसिपल इंजीनियर मोनिका शर्मा व जेई, राम निवास, तथा निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर मिलीं रेहड़ियां
नई सब्जी शिफ्ट होने के बाद दोबारा से इस रोड पर काफी संख्या में फलों और सब्जियों की रेहड़ियां लगने लगी हैं। इसके साथ ही बाजार की सड़कों पर ये रेहड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे दिनभर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। रेहड़ियों को देखकर आयुक्त ने अधिकारियों को साफ निर्देश कि आगे से ये यहां नहीं खड़े होने चाहिए। इसके साथ ही ट्रैफिक इंचार्ज ललित कुमार को हिदायत दी गई कि इन सड़कों पर रहेड़ियों को न खड़ा होने दिया जाए। डॉ. दहिया ने कहा कि शहर के अंदर इस क्षेत्र में मेन रोड पर फल आदि की रेहड़ी खड़ी करना ठीक नहीं है, इससे अव्यवस्था का आलम होता है। रेहड़ी संचालकों को भी इस बारे में सोचना चाहिए।

टूटी मिली सड़कें
दौरे के दौरान डॉ. दहिया को पुरानी सब्जी मंडी में प्रवेश का रास्ता कच्चा मिला, वहीं ओल्ड सब्जी मंडी रोड की हद तक तथा इसी चौक से पुरानी कमेटी के आगे तक का सड़क का कुछ हिस्सा टूटा मिला। इस पर निगमायुक्त ने कच्चे रास्ते को पक्का करने और टूटे हिस्से को ठीक करने के आदेश दिए। साथ ही इस रास्ते के दोनों ओर सफेद व पीली पट्टी लगाने को भी कहा गया है।


फड़ी संचालकों के साथ की बैठक
इसके पश्चात, आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने पुरानी सब्जी मंडी प्रधान वीरेंद्र कुमार व उसके साथियों को नगर निगम कार्यालय में बुलाकर बातचीत की। पुराने सर्वे के मुताबिक कुछ रेहड़ियां जो नई सब्जी मंडी में नहीं जा सकी हैं, उनके लिए जगह ढूंढने पर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. दहिया ने प्रधान से अपील की वे रेहड़ी को मुख्य मार्गों से हटवाएं और उन्हें नई सब्जी मंडी में शिफ्ट कराएं। निगम आयुक्त ने चेताया कि अगर किसी ने नियमों को तोड़ा और सड़कों पर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed