{"_id":"642f33b166e883fee40a1be4","slug":"mba-student-hanged-himself-at-home-karnal-news-c-18-knl1031-83534-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एमबीए के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एमबीए के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एमबीए के एक छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह किसी कारण से तनाव में था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। वीरवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे पर चुनरी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही युवक के कमरे को पुलिस ने सीज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रामनगर थानाक्षेत्र निवासी सुनील कुमार दाे दिन पहले ही शास्त्रीनगर में अपने नए मकान में शिफ्ट हुए थे। सुनील कुमार का बड़ा बेटा हरदीप पानीपत स्थित एक निजी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। परिजनाें के मुताबिक हरदीप काफी दिनों से तनाव में था, लेकिन पूछने के बावजूद उसने इस बारे में कुछ नहीं बताया। बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में चला गया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो हरदीप कमरे में फंदे पर लटका था। पुलिस ने बताया कि देर रात छात्र ने फंदा लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी यह यह पता नहीं लग सका है कि हरदीप के तनाव की वजह क्या थी।
पढ़ाई के साथ नौकरी करता था हरदीप
परिजनों के अनुसार पिता के कंधों पर परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी है। वह एक दुकान में काम करते हैं। बेटे की पढ़ाई में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। हरदीप भी पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा था। वह विदेश जाकर नाैकरी करना चाहता था। हरदीप की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।