{"_id":"69f50e6fe2fa77888d037fe7","slug":"mayor-met-union-minister-karnal-news-c-18-knl1018-897065-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: केंद्रीय मंत्री से मिलीं मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: केंद्रीय मंत्री से मिलीं मेयर
Sat, 02 May 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 02 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
करनाल। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में शुक्रवार को महापौर रेणु बाला गुप्ता ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। महापौर ने बताया कि उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन से नगर में चल रहे जनहित के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कवींद्र राणा, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और वरिष्ठ समाजसेवी बृज गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन