फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Master Satish will teach international level tricks to players

Karnal News: खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के गुर सिखाएंगे मास्टर सतीश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Master Satish will teach international level tricks to players
- मास्टर सतीश बने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर की एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कोच मास्टर सतीश कुमार राणा अब ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय कोच बन गए हैं। अब वह ताइक्वांडो खिलाड़ियों को भारत में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देंगे ताकि वह देश के लिए ओलंपिक में पदक ला सकें।
मास्टर सतीश ने बताया कि उन्होंने रांची में कोरिया कूनफू की ओर से 21 से 26 अगस्त तक इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर कोर्स और इंटरनेशनल ताइक्वांडो पोम डैम कोर्स आयोजित किया। इस कोर्स में भाग लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत से फिजिकल और लिखित परीक्षा पास की है। इस उपलब्धि पर सभी ग्रैंड मास्टर ने सतीश कुमार को सर्टिफिकेट, कोरिया फ्लैग, ट्रेनिंग बुक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वह ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय रेफरी भी हैं। वह वर्ष 2008 से कैलाश रोड पर अपनी एसके मार्शल आर्ट अकादमी चलाकर देश के लिए पदकवीर तैयार कर रहे हैं। वह खुद प्रशिक्षण देकर ताइक्वांडो खिलाड़ियों की नई पौध तैयार कर रहे हैं। मास्टर सतीश को ग्लोबल आइकन अवार्ड, प्राइड ऑफ कंट्री वार्ड, नेशन प्राइड अवार्ड, शान ए भारत अवार्ड व हरियाणा गौरव अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश की उपलब्धियां-
- चार बार ताइक्वांडो में कोरिया ब्लैक बेल्ट विजेता रहे।
- राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण व रजत पदक जीता है।
- ग्लोबल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दो रिकॉर्ड दर्ज हैं।
- एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दो रिकॉर्ड दर्ज हैं।
- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दो रिकॉर्ड दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed