{"_id":"68e57311081f963a6009d602","slug":"masons-murder-accused-sunny-taken-on-two-day-remand-karnal-news-c-18-knl1008-754099-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजमिस्त्री का हत्यारोपी सन्नी दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजमिस्त्री का हत्यारोपी सन्नी दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में बस स्टैंड के पीछे रहने वाले राजमिस्त्री शेर सिंह (35) को रविवार की रात चाकुओं से गोदकर हत्या के आरोपी सन्नी को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। फरीदाबाद निवासी सन्नी को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया था।
वारदात में तीन अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस मामले में दबिश दे रही है। मंगलवार को करनाल शहर के अलावा आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कई गांवों में दबिश दी लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। सिविल लाइन थाना के प्रभारी रामलाल का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिमांड में आरोपी ने कुछ इनपुट दिए हैं, इसी अवधि में अन्य आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी। पुलिस की ओर से मामले में कुल चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।
मारकर भागा था आरोपी, सुबह ही पकड़ा गया
रविवार की रात को बस स्टैंड के पीछे टैक्सी स्टैंड के पास बनी बस्ती में चार आरोपियों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने फरीदाबाद निवासी सन्नी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि मृतक शेर सिंह और आरोपी सन्नी के बीच दो हफ्ते पहले फोन छीनने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार की रात को दोबारा मुलाकात हुई तो शराब के नशे में दोनों के बीच उसी मामले में फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी चाकू से वार करने मौके से भाग गया था। सोमवार की सुबह बस्ती में वारदात में इस्तेमाल चाकू उठाने व सबूत मिटाने के लिए पहुंचा था, उसकी गतिविधियों को देखते हुए मृतक के परिवार व अन्य लोगों ने उसकी पहचान करते हुए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।