{"_id":"66cfd0fdefc25d7a0c0889aa","slug":"maryada-purushottam-the-best-incarnation-of-every-era-mridul-krishna-maharaj-karnal-news-c-18-knl1008-462411-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्यादा पुरुषोत्तम हर युग के श्रेष्ठ अवतार : मृदुल कृष्ण महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्यादा पुरुषोत्तम हर युग के श्रेष्ठ अवतार : मृदुल कृष्ण महाराज
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। नई अनाज मंडी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज ने बताया कि श्री हरि विष्णु मनु और सतरूपा को दिए वचन के अनुसार श्रीराम और श्रीकृष्ण के रूप में धरती पर अवतरित हुए हैं। उन्होंने प्रभु श्री हरि राम की कथा सुनाई और उनको मर्यादा पुरुषोत्तम बताकर हर युग का श्रेष्ठ अवतार बताया।
उन्होंने भागवत कथा को भक्त से भगवान के मिलन की कथा बताई। छठे दिवस की कथा में यजमान रमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता व अमन गुप्ता, शिखा गुप्ता परिवार सहित ने व्यास पीठ पर श्रीमद्भागवत की अर्चना की उसके पश्चात व्यास पीठ का पूजन किया। आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज ने बताया कि बाबा भोलेनाथ हमेशा राम को अपना प्रभु माने और हर अवतार में उनके रूप के दर्शन किए। बाल कृष्ण का दर्शन करने के लिए बाबा भोले नाथ भी गोपी बनकर मथुरा आते हैं। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण और राधा की रासलीला की कथा सुनाई।
उन्होंने कहा कि रासलीला प्रभु से आत्मा का मिलन है। इसमें आत्मा और परमात्मा एक-दूसरे में समा जाते हैं। उन्होंने बताया कि हर गोपी प्रभु के प्रेम में अपने को समर्पित कर परमात्मा से मिलने को व्याकुल थी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भजनों पर श्रद्धालु नाचते नजर आए। इस दौरान भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं श्रीकृष्ण भक्ति का रस का आनंद लिया। शिव शक्ति इंटर ग्लोबल एवं लायशा बासमती चावल की ओर से यह कथा आयोजित की जा रही है। मौके पर लाला नाथी राम गुप्ता, नरेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, अमन गुप्ता, अनुज गुप्ता, राहुल गुप्ता व मोहित गुप्ता मौजूद रहे।