{"_id":"691f70a44e4d753c310ae214","slug":"martyrdom-gathering-today-at-gurdwara-shri-manji-sahib-karnal-news-c-45-1-kur1008-145652-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में शहीदी समागम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में शहीदी समागम आज
Fri, 21 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार कमेटी, शाहाबाद की ओर से शुक्रवार शाम ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में शहीदी समागम गुरमत मर्यादा अनुसार आयोजित किया जाएगा।
आयोजक सेवादार राजदीप सिंह गाबा, मनमीत सिंह और शानू ने बताया कि यह समागम नौवें पातशाह हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी, शहीद भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी की 350वीं शहादत को समर्पित होगा। समागम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में होगा। कीर्तन सेवा हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई मनिंदर सिंह, भाई जगजीत सिंह बंबीहा जत्था, बीबी नवजोत कौर जत्था, भाई गुरजोत सिंह जत्था और भाई लखविंदर सिंह करेंगे।
समागम में कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह, ज्ञानी हरपाल सिंह (फतेहगढ़ साहिब) तथा श्री दरबार साहिब अमृतसर से अर्दासिये भाई निशान सिंह संगत को गुरु इतिहास से जोड़ेंगे। समागम शाम 6 से 11 बजे तक चलेगा। सेवा में धन-धन सोढ़ी सुल्तान श्री गुरु रामदास जी महाराज सेवक सभा, बाबा गुरमीत सिंह कार सेवा शाहाबाद तथा प्रबंधक समिति गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहिब सहयोग प्रदान करेंगे। समागम उपरांत गुरमत अनुसार अटूट लंगर की व्यवस्था रहेगी।