फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Marty's mother said, next birth also give me 'Ram-Mehr', karnal

शहीद की मां बोली, अगले जन्म भी मुझे ‘राम-मेहर’ देना

Thu, 27 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Thu, 27 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Marty's mother said, next birth also give me 'Ram-Mehr', karnal
विलाप करती शहीद की पत्‍नी और परिजन। - फोटो : अमर उजाला

शहीद राममेहर का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह जब उनके पैतृक गांव खेड़ीमान सिंह पहुंचा तो परिजनों के साथ पूरा गांव रो पड़ा। हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने शहीद राममेहर अमर रहे का नारा लगाते हुए शहीद को अंतिम विदाई दी। वहीं, शहीद की मां मामकौर अपने बेटे का शव देखकर झोली फैलाकर बोली-हे राम! अगली बार भी मुझ पर मेहर (यही बेटा) देना। बेटे रोहित ने अपने पिता को सैल्यूट कर मुखाग्नि दी और राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ की टुकड़ी ने सलामी भी दी।

विज्ञापन


शहीद राममेहर का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात करीब एक बजे करनाल पहुंचा। शव को रातभर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया। यहां से सुबह सात बजे पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ के ट्रक में सम्मान के साथ गांव खेड़ीमान सिंह ले जाया गया। जहां 15 मिनट तक पार्थिव शरीर को घर के सामने अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शहीद के चेहरे से कफन हटाया गया तो शव देख परिजनों के साथ वहां मौजूद सैकड़ों लोग बिलख पड़े। हर कोई शहीद राममेहर की बहादुरी को सलाम कर रहा था। अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं के साथ हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन


गमगीन आंखों के साथ लोगों ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। श्मशान घाट पहुंचने पर शहीद के बेटे रोहित ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी। पिता का जलता पार्थिव शरीर देखकर रोहित फफककर रो पड़ा। जिसे परिजनों ने संभाल कर बैठाया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, सीपीएस बख्शीश सिंह, हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण के साथ सीआरपीएफ के आईजी भानू प्रसाद, डीसी मंदीप सिंह बराड़, एसपी जेएस रंधावा के साथ पूरा जिला प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बोली, हमें भी जाना पति के साथ
शहीद का शव जब सुबह घर पहुंचा तो हर तरफ चीख-पुकार मच गई। परिजन एक दूसरे से चिपक कर रोने लगे। वे उन्हें सांत्वना देते और राममेहर की शहादत की बात कह खुश होने को कहते, लेकिन अपने वीर सपूत को खोने का दर्द हर दिल में था। वे अपने आंखों से बहते आंसू को नहीं रोक पा रहे थे। वहीं जब शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया तो शहीद की पत्नी अपने पति का चेहरा देख गश खाकर गिरने लगी। वो अपने पति का चेहरा देखकर बोली- मुझे भी इनके साथ ही जाना है। मैं अब जिंदा नहीं रहना चाहती। लोग बड़ी मुश्किल से उन्हें संभालकर वहां से दूर किया।

भारत माता की जय और शहीद राममेहर अमर रहे के नारों से गूंज उठा गांव
शहीद का पार्थिव शरीर जब अंतिम विदाई के लिए श्मशान घाट पहुंचा तो पूरा श्मशानघाट भारत माता की जय और शहीद राममेहर अमर रहे के नारे से गूंज उठा। लोगों ने कहा कि राममेहर की शहादत को करनाल के साथ पूरा देश याद रखेगा। देश की सुरक्षा करते हुए शहीद होकर राममेहर ने हमारे गांव का मान बढ़ाया है। वहीं शहीद के भाई ने कहा कि भगवान ऐसा भाई सभी को दें। जब तक वे जिंदा थे, परिवार के लिए बहुत त्याग किया। शहीद होने के बाद पूरे गांव का नाम रोशन कर गए।


मुखाग्नि के बाद पहुंचे एसपी
शहीद के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए जहां हजारों ग्रामीण के साथ पूरा प्रशासनिक अमला सुबह से ही शहीद के घर पर डेरा जमाए हुए था, वहीं एसपी जेएस रंधावा शहीद के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दिए जाने के बाद श्मशान घाट पहुंचे। शहीद के घर पर सबसे पहले पहुंचने वालों में मंत्री कर्णदेव कंबोज रहे। वे सुबह 7.30 पर ही शहीद के घर पहुंच गए। जिसके बाद डीसी मंदीप सिंह बराड़ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे शहीद को मुखाग्नि देने की तैयारी में लग गया, लेकिन इस दौरान भी एसपी वहां नहीं पहुंच पाए। सुबह 8.50 पर जब शहीद को अग्रीमुखी दी गई, तब एसपी जेएस रंधावा लगभग दौड़ते हुए श्मशान घाट पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed