फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman swallowed poisonous substance, died

Karnal News: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman swallowed poisonous substance, died
- इराक में नौकरी करता है पति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुंजपुरा। रिंडल गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे करनाल रेफर कर दिया। करनाल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
रिंडल गांव निवासी बलविंद्र पिछले कुछ समय से इराक के वार जोन में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह कुछ दिन पूर्व एक माह के लिए गांव आया था जो छुट्टी बिताने के बाद पांच मार्च को वापस इराक चला गया था। शनिवार सुबह 11 बजे उसकी पत्नी चरणजीत कौर की अचानक तबीयत बिगडी। 33 वर्षीय चरणजीत की 13 वर्षीय बेटी व नौ वर्षीय बेटा था। महिला के परिजनों का कहना है कि वह पिछले सप्ताह से बीमार चल रही थी। धोखे से उसने कोई गलत दवा ले ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि गांव में चर्चा है कि किसी तनाव के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन





घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक मायके पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दर्शन सिंह, थाना प्रभारी, कुंजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed