फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman found hanging on a noose, accused of murder

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging on a noose, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव दलियानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता दीवार पर लगी खूंटी पर फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार जिस समय यह घटना हुई तब सपना, उसका पति शौकिंद्र और उसका छोटा भाई रविंद्र घर पर मौजूद था। सपना अलग कमरे में थी और दोनों भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे। शाम साढ़े चार बजे शौकिंद्र की चाची उसके बेटे को शौचालय ले जाने के लिए सपना के कमरे में गई। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो सपना दीवार पर लगी खूंटी से लटकी मिली। उसने शोर मचाया तो दोनों भाई मौके पर आए और सपना को खूंटी से उतारा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और माइका पक्ष को दी। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में (174) इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार 2018 में गांव दखोड़ी, जमालपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सपना की शादी गांव दलयानपुर निवासी शौकिंद्र के साथ हुई थी। वहीं सपना की छोटी बहन रिकसन की शादी शौकिंद्र के छोटे भाई रविंद्र के साथ हुई थी। सपना के तीन बच्चे थे। एक ढाई साल का बेटा और छह माह की दो जुड़वा लड़कियां। इन तीनों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर माइके गई थी दोनों बहनें
विवाहिता के चाचा अमित ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां रक्षाबंधन पर घर आई थीं। 14 अगस्त को सपना को उसका पति शौकिंद्र ले गया था जबकि छोटी बहन मायके में ही थी। अगले दिन 15 अगस्त को शाम साढ़े चार बजे उनके पास फोन आया कि सपना ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसे उसके पति ने ही मार कर खूंटी पर लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed