फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Married woman committed suicide by hanging, family members expressed fear of murder

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों जताई हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging, family members expressed fear of murder
गांव बहलोलपुर में नवविवाहिता ने फंदे पर लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। महिला की शादी को महज 47 दिन ही हुए थे। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। लड़की के पिता शव को पंजाब के जालंधर स्थित फिलौर में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पिता की शिकायत पर आरोपी पति, बिचौलिए और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2021 को उसने अपनी बेटी कोमलप्रीत की शादी डेरा जलाला रोड बहलोलपुर निवासी मंदीप सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को तंग करने लगे। कभी गाड़ी की मांग की गई तो कभी चेक मांगें गए। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है। यदि बेटी ने आत्महत्या की है तो उसके लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मजबूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे के हुक में चुन्नी बांधकर लगाया फंदा
थाना प्रभारी अजायब सिंह के अनुसार बहलोलपुर में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पूछताछ में पता चला है कि महिला ने अपने कमरे में पंखे की हुक में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जिसे परिवार में सबसे पहले एक लड़की ने कमरे में उसे फंदे पर लटके देखा था। उसी समय उसे फंदे से उतारकर काछवा में चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पति किसी राइस मिल में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed