Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Markets shine on Dhanteras, business booms

Karnal News: धनतेरस पर चमक उठे बाजार, खूब हुआ व्यापार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Markets shine on Dhanteras, business booms
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद धनतेरस और दिवाली पर बाजार रौनक से भरे नजर आ रहे हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव के आगाज के साथ शनिवार को धनतेरस होने से बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। शनिवार को बाजारों में काफी भीड़ रही। एक अनुमान के अनुसार, सराफ, आटोमोबाइल और बर्तन मिलाकर करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। दिवाली तक बाजारों में खूब उमंग रहने वाली है।
शनिवार को जहां सोने चांदी के गहनों की महंगाई के बावजूद भी लोगों शगुन के रूप में एडवांस बुकिंग की डिलीवरी ली। तो वहीं बर्तन-क्रॉकरी के सेक्टर में भी स्टील और सिल्वर के बर्तनों के खरीदारी बढ़ने से चमक बढ़ गई। इसके अलावा पहली बार धनतेरस के दिन तहसील खुलीं रही और पांच रजिस्ट्री भी हुई। कर्ण नगरी में सराफ की छोटी-बड़ी करीब 300 दुकानों और वाहनों 13 शोरूमों (6 दोपहिया और 7 चार पहिया) पर हर जगह अभी एडवांस बुकिंग का दौर चल रहा है। धनतेरस के चलते कई जगह शनिवार को डिलिवरी हुई तो कई लोग दिवाली के दिन डिलिवरी लेंगे।
विज्ञापन

सराफ बाजार : चांदी के सिक्कों की खनक, लक्ष्मी-गणेश की भारी मांग

सराफ मार्केट में लोग अपनी पसंद के सामान की खरीदारी कर रहे है। व्यापारियों के अनुसार, पर्व को लेकर लोगों में इस बार उत्साह है। लोग एडवांस आर्डर की डिलिवरी ले रहे हैं। वहीं धनतेरस और दिवाली पर चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की भी काफी मांग चल रही है। सर्राफ की करीब 300 दुकानों पर 50 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। लगभग हर दुकान पर गहनों के 8 से 10 ऑर्डर एडवांस में आए हुए हैं। 10 ग्राम का चांदी का सिक्का और एंटिक पालिश की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा पांच हजार से लेकर दो लाख रुपये तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ओपीएस के संचालक प्रकाश बंसल ने बताया कि लोगों की काफी बुकिंग आई है। कई लोग ऑर्डर की डिलिवरी ले रहे हैं। दिवाली के दिन भी गहनों की कई डिलिवरी होंगी। अच्छे व्यापार की उम्मीद है। शादियों के लिए भी बुक कराए गहनों की भी लोग इस दिन में डिलिवरी ले रहे हैं।

---



आटोमोबाइल : 250 से ज्यादा टू-व्हीलर, 100 के करीब चार पहिया वाहनों की बिक्री

आटोमोबाइल सेक्टर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी का भी अपना क्रेज है। शनिवार को विभिन्न शोरूमों पर 250 से ज्यादा दोपहिया वाहन और करीब 100 चारपहिया वाहनों की डिलिवरी हुई। दुपहिया वाहनों में तीन हजार रुपये तक के असैसरी, कैश वाउचर और 4000 रुपये की डाउन पेमेंट के साथ वाहन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही फ्री सर्विस और बीमा में भी छूट का ऑफर है। चारपहिया वाहनों में भारी छूट और ऑफर हैं। सात शोरूमों पर हर जगह औसतन 20 और दोपहिया वाहनों के छह शोरूमों पर हर जगह औसतन 40 ऑर्डर रविवार के लिए एडवांस बुक हैं।

- होंडा शोरूम के प्रबंधक कंवर शर्मा का कहना है कि पिछली दिवाली और धनतेरस पर 100 बाइकों की डिलिवरी दी थी। इस बार धनतेरस पर 40 बाइकों की डिलिवरी दी है। 150 वाहन उनके पास स्टॉक में हैं।

- मारुति शोरूम के प्रबंधक भूपेंद्र का कहना है कि धनतेरस पर 22 गाड़ियों की डिलिवरी दी। अभी स्टॉक खत्म हो गया है, दिवाली के दिन नई स्टॉक से डिलिवरी देंगे।

---



बर्तन : पूरे सेट खरीदे, शगुन भी किया

बर्तन और क्रॉकरी की खरीदारी भी धनतेरस पर शुभ मानी जाती है। मार्केट के अलावा कॉलोनियों में भी बर्तन की दुकानें सजी हैं। मार्केट में स्टील के अलावा सिलवर व क्रॉकरी की नई आयटम भी आई हैं। अलग-अलग डिजाइन के कप, प्लेट्स का डिस्पले मार्केट में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लोग सामान खरीद शगुन कर रहे हैं। काफी लोग डिनर व अन्य बर्तनों के पूरे सेट ले रहे हैं। जबकि कुछ लोग एक पीस लेकर शगुन कर रहे हैं। इंडक्शन बर्तनों की मांग ज्यादा है। इस बार पीतल और तांबे के बर्तनों का क्रेज सबसे अधिक रहा। बर्तन एंड क्रॉकरी एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र मदान ने बताया कि उनकी एसोसिएशन के अंतर्गत 32 दुकानें आती है जिसमें धनतेरस के दिन लगभग पांच करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं दीपावली के एक दिन पहले तक ग्राहक बर्तनों की खरीददारी करते हैं इसलिए उम्मीद है कि बर्तन कारोबार में आठ से नाै करोड़ तक का कारोबार होगा।

- बर्तन कारोबारी नगेश गोयल ने बताया कि हर साल अधिकतर ग्राहक शगुन करने के लिए एक चम्मच या कलश अन्य सामान खरीद लिया करते थे लेकिन इस बार लोग पीतल और तांबे के बर्तन सबसे अधिक खरीद रहे हैं। पीतल 800 रुपये किलो है जिसमें भारी से भारी कलश और थालियां ग्राहक खरीद कर ले जा रहे हैं।


- बर्तन कारोबारी परवीन गंभीर ने बताया कि धनतेरस पर लगभग चार से पांच लाख रुपये तक कारोबार हुआ है। इसमें दीपावली तक यह छह से सात लाख तक होने की उम्मीद है। पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छा कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed