फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Market operations came to a halt for two hours due to the workers' strike.

Karnal News: मजदूरों की हड़ताल से 2 घंटे थमा रहा मंडी का कामकाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Market operations came to a halt for two hours due to the workers' strike.
अनाज मंडी में रखी धान संवाद
घरौंडा। अनाज मंडी खुलने के बाद शुक्रवार सुबह मजदूरों की हड़ताल से करीब दो घंटे तक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। मजदूरों ने मजदूरी छह रुपये बढ़ाने और फसल की सफाई के लिए झरना प्रणाली बंद करने की मांग करते हुए काम रोक दिया।
विज्ञापन

मंडी प्रधान जयभगवान गोयल और आढ़तियों के साथ हुई बैठक में 38 पैसे मजदूरी बढ़ने पर वे राजी हो गए और काम पर लौट आए। झरना प्रणाली बंद करने की भी मांग मान ली गई।
विज्ञापन

पहले मजदूरों को 13 रुपये 92 पैसे प्रति निर्धारित इकाई के हिसाब से मजदूरी मिल रही थी। इसे बढ़ाकर 14 रुपये 30 पैसे कर दिया गया। घरौंडा मजदूर यूनियन के मजदूर हरी, शंकर, विवेक ने बताया कि करनाल मंडी की तरह घरौंडा मंडी में भी झरने से सफाई नहीं करवाई जानी चाहिए। मजदूरों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों व मंडी प्रधान को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले गतिरोध के बाद मंडी प्रधान और आढ़ती मजदूरों के बीच पहुंचे और बातचीत शुरू हुई। दोनों पक्षों के बीच लंबी चर्चा के बाद सहमति बनी। मजदूरों की झरना प्रणाली बंद करने की मांग को स्वीकार कर लिया गया। मजदूरी पर भी सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed