फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Market decorated to welcome honeymoon, increased number of buyers

सुहागिनों के स्वागत में सजे बाजार, खरीददारों की बढ़ी तादात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Market decorated to welcome honeymoon, increased number of buyers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। करवा चौथ की तैयारियां जोरशोर से चल रहीं हैं। इसको लेकर बाजारों में महिलाएं जमकर खरीददारी कर रही हैं। महामारी के बाद अब बाजार भी सुहागिनों के स्वागत में सजे हैं। सुहागिनें इस बार विशेष तैयारियां कर रही हैं। आसमान छू रही महंगाई के बावजूद बाजारों में रौनक है, जिससे दुकानदारों में भी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि पिछले दो साल से जहां करवा चौथ पर बाजार सूने रहे हैं, वहीं इस बार अपेक्षित खरीददारी की जा रही है।
चांदी की चमक तेज
सराफा बाजार भी करवा चौथ पर चमक उठे हैं। सराफ पंकज ने बताया कि पिछले दो साल जहां दुकानदारों और कारोबारियों ने मंदी झेली है, वहीं इस बार बढ़िया कारोबार हो रहा है। सबसे ज्यादा चांदी की चुटकी, कोका, पायल और कंडे बिक रहे हैं। करवा चौथ के बाद अहोई माता का व्रत है। इसमें माताएं अपने लाडलों के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं चांदी के अहोई माता के मोती ज्यादा खरीद रही हैं। बाजार में सोना 49300 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 66 हजार रुपये प्रति किलो बिकी।
विज्ञापन

सजना के लिए हाथ में हिना
दुपट्टा मार्केट में अपने पति के लिए हाथों पर हिना, मेहंदी, लगवाने के लिए महिलाएं घंटों इंतजार करतीं रहीं। अरेबियन डिजाइन, झालर मेहंदी, शेडेड मेहंदी और राजस्थानी मेहंदी सबसे ज्यादा पसंद की गई। मेहंदी लगाने वाले प्रवीन बताते हैं कि इस बार तीन दिन पहले ही मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग शुरू हो गई थी, जो करवा चौथ के दिन तक चलेगी। 200 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed