फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Market buzzing, ready for Dhanteras

Karnal News: बाजार गुलजार, धनतेरस के लिए तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing, ready for Dhanteras
- सजावट के सामान के साथ सोने-चांदी के सिक्कों की भी हो रही खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बड़े त्योहारों में शुमार धनतेरस, दीपावली और भैयादूज के लिए बाजार तैयार हैं। नवरात्र, करवाचौथ पर हुई बंपर खरीदारी से दुकानदारों में उत्साह है। बाजारों में खरीदारी भी जमकर की जा रही है। धनतेरस पर सोना, चांदी, संपति, वाहन आदि की खरीदारी शुभ माना जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी व गणेशजी की तस्वीरों वाले चांदी के सिक्कों की खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी का वास रहता है। महंगाई के बावजूद बाजारों में उत्साह देखा जा रहा है। घरों के सजावट के सामान की बिक्री भी बाजार में बढ़ रही है। इसका अंदाजा बाजारों में लगी भीड़ से लगाया जा सकता है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार कर्ण बाजार व सराफा बाजार में काफी रौनक है।
जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आ रही है, लोगों ने अपने घरों में सफाई करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग घरों पर पेंट करवा रहे हैं तो कुछ लड़ियों व लाइटों से घरों को सजा रहे हैं। सनातन धर्म में लोगों का मानना है कि दीपावली पर्व पर जिस घर में ज्यादा सफाई होगी उसी घर में माता लक्ष्मी आएंगी।
विज्ञापन

दीपावली के दिन धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के गहने खरीदे जाते हैं। स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदकर उनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन धातु की पूजा करने से घर में धन-संपत्ति की बरकत आती है। बाजार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की छूट भी दी जा रही है। सामान की नई रेंज उतारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों की पसंद का रखा ध्यान
सराफा बाजार स्थित नंद लाल ज्वैलर्स के संचालक नंद लाल वर्मा ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा में इस साल खरीदारी अच्छी है। धनतेरस पर लोग विशेष तौर पर सोने-चांदी के सिक्के खरीदते हैं, गणेशजी, लक्ष्मी माता की मूर्ति खरीदते हैं। इसलिए ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ही तैयारी की गई है। पिछले साल सोने की कीमत 56 हजार 600 रुपये थी और चांदी 680 रुपये प्रति तोला थी। वहीं, इस बार सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इस बार सोना 56 हजार 780 रुपये है और चांदी 730 रुपये प्रति तोला है। बुकिंग के माध्यम से भी 25 से 30 ऑर्डर आए हैं।

हीरा और सोने से बनी घड़ी लुभा रही
राज ज्वैलर्स के मालिक राजेंद्र मेहता ने बताया कि इस बार धनतेरस पर पहले ही सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की खरीदारी हो रही है। उनके यहां विशेष तौर पर हीरा-सोने से बनी घड़ी लोगों को लुभा रही है। आर्डर पर विशेष ऑफर चल रहे हैं। 100 प्रतिशत खरे चांदी का सिक्का 10 ग्राम लेने पर मात्र 780 रुपये में मिल जाएगा और एक लाख का खरा सोना लेने पर 50 ग्राम का चांदी का सिक्का मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed