फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Many CCTVs installed at intersections are closed, committee will investigate

Karnal News: चौराहों पर लगे कई सीसीटीवी बंद, जांचेगी कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Many CCTVs installed at intersections are closed, committee will investigate
- एडीसी ने दिए निर्देश, विभिन्न चौराहों पर लगे हैं 431 सीसीटीवी
विज्ञापन

- राष्ट्रीय राजमार्ग की खामियों पर भी हुई चर्चा, एडीसी ने तुरंत समाधान के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई और वारदात पर निगाह रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी लगवाए गए थे लेकिन इनमें से कई कैमरे खराब पड़े हैं। ऐसे में कुछ चौराहों से तीसरी आंख का पहरा इन दिनों हटा हुआ है। इस संबंध में एडीसी अखिल पिलानी ने सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
वीरवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग की खामियों पर भी चर्चा हुई। एडीसी ने तुरंत समाधान के निर्देश दिए। बैठक के पिछले लंबित चार और नए 12 एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर जहां कहीं भी गति अवरोधक बनाए जाएं वहां उन पर पेंट अवश्य किया जाए। आरटीए सचिव की ओर से जानकारी दी गई कि फरवरी में पुलिस विभाग की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11415 लोगों के चालान काटकर 42.73 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि आरटीए की ओर से 1.25 करोड़ रुपये का जुर्माना 267 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करके लगाया गया।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में मुख्य स्थानों पर 431 सीसीटीवी लगाए गए हैं। इस पर एडीसी ने यह जांचने के निर्देश दिए कि इनमें से चालू हालत में कितने हैं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रबीना पी., एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, घरौंडा के राजेश सोनी, इंद्री के एसडीएम अशोक कुमार, असंध वीरेंद्र ढुल, रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व समिति से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में 19 हादसों में गई 20 जान
बैठक में जानकारी दी गई कि 2022 में 760 दुर्घटनाएं हुईं जिसमें 399 गंभीर हादसे शामिल थे। इस अवधि में 434 लोगों की मौत हुई जबकि 2023 में 782 हादसे हुए, इनमें 304 घातक थे और 338 लोगों की जान गई। इस साल फरवरी में जिले में 19 गंभीर हादसों में 20 लोगों की मृत्यु हुई। अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घोगड़ीपुर फाटक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरवाएं।


गलत पार्किंग के 2060 चालान
बैठक में जानकारी दी गई कि फरवरी में पुलिस विभाग की ओर से बिना हेलमेट वाहन चलाने के 5020, शराब पीकर गाड़ी चलाने का एक, बिना आरसी के 177, बिना लाइसेंस के 179, बिना नंबर प्लेट के 425, लेन बदलने के 1189, तिपहिया सवारी के 82, गलत पार्किंग के 2060, लाल बत्ती पार करने के 735, रोड मार्किंग उल्लंघन के 489 और प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र न होने के 37 चालान कर 42 लाख 73 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed