Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manvi won five gold medals in skating.

Karnal News: मानवी ने स्केटिंग में जीते पांच स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Manvi won five gold medals in skating.
गुरुग्राम के बलियावास में आयोजित आरएसएफआई स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में सम्मानित अंबाला छावनी न
अंबाला। लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल की छात्रा मानवी ने रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने राज्य स्तर की दो प्रतियोगिताओं में कुल पांच स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। इस प्रदर्शन के दम पर मानवी दोनों चैंपियनशिप में ग्रुप चैंपियन बनीं और अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

मानवी ने 14 से 17 नवंबर 2026 तक गुरुग्राम के बलियावास में आरएसएफआई स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग की बालिका क्वाड रेस में हिस्सा लिया। मानवी ने वन लैप-डी रिंक रेस, 800 मीटर रिंक रेस और वन लैप रोड रेस में पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ वह ग्रुप चैंपियन भी बनीं। अब वह चार से सात दिसंबर, 2026 तक बेंगलुरु में आरएसएफआई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी। मानवी के पिता अमित कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पानीपत और गुरुग्राम में शानदार प्रदर्शन
इससे पहले, 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक पानीपत में हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता हुई। मानवी ने अंडर-11 बालिका वर्ग की क्वाड रेस में 500 मीटर और 1000 मीटर रिंक रेस में दो स्वर्ण पदक जीते। यहां भी मानवी ग्रुप चैंपियन बनीं, जिससे उनका चयन एसजीएफआई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया। मानवी एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता कोच सचिन सिंह के मार्गदर्शन में निजी अकादमी में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed