फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mantu-Poojyam pair won bronze in International Para Badminton Championship

Karnal News: इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंटू-पूज्यम की जोड़ी ने जीता कांस्य

Wed, 21 Jan 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 21 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Mantu-Poojyam pair won bronze in International Para Badminton Championship
पदक दिखाते पैरा बैडमिंटन में मंटू कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। मिस्र इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के मंटू कुमार ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 18 जनवरी तक मिस्र में हुआ था। मंटू ने अपने साथी पूज्यम मिश्रा के साथ पुरुष युगल (एसएल 3 - एसएल 4) श्रेणी में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

मंटू के कोच सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि मंटू और पूज्यम का सेमीफाइनल मुकाबला भारत के ही उमेश विक्रम कुमार और सूर्यकांत यादव से हुआ था। उन्होंने इस मुकाबले को 21-15, 21-18 के अंतर से अपने नाम किया। पहले राउंड में उनकी जोड़ी ने इंग्लैंड को 21-11, 21-10 से हराया था। दूसरे राउंड सऊदी अरब के खिलाड़ियों को तीन सेटों के मुकाबले में 19-21, 21-14, 21-12 से मात दी थी। क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की जोड़ी के खिलाफ उन्होंने 21-05, 21-10 से एकतरफा जीत दर्ज की थी। मंटू कुमार इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में कार्यरत हैं। कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान संपूर्ण सिंह ने उनको बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed