Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   man's chain was snatched just 100 metres away from the MLA's residence

Karnal News: विधायक आवास से महज 100 मीटर दूर व्यक्ति के गले से छीनी चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
man's chain was snatched just 100 metres away from the MLA's residence
विधायक आवास से महज 100 मीटर दूर व्यक्ति के गले से छीनी चेन - फोटो : विधायक आवास से महज 100 मीटर दूर व्यक्ति के गले से छीनी चेन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के पॉश सेक्टर-13 में बाइक सवार दो बदमाशों ने अस्पताल के बाहर परिवार के साथ मौजूद एक व्यक्ति के गले से बुधवार को करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली और पल्सर बाइक पर भाग निकले। वारदात के समय आरोपियों ने हेलमेट और मास्क लगाया हुआ था।
घटनास्थल से विधायक जगमोहन आनंद के आवास की दूरी करीब 100 मीटर है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद 24 घंटे के दौरान आसपास के करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की जांच में थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित करनाल निवासी करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का बेटा शांति देवी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती है। वह शाम को अपनी पत्नी और बेटे के साथ अस्पताल के बाहर खाने का सामान लेने आया था। इसी दौरान
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्सर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और सोने की चेन झपट ली। पीड़ित की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों ने उसे हथियार दिखाकर डराया और चेन छीन ली। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-13 चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed