फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manohar started every home Ramayana campaign from Delhi

Karnal News: मनोहर ने दिल्ली से शुरू किया हर घर रामायण अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Manohar started every home Ramayana campaign from Delhi

विज्ञापन
करनाल। हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य तेजिंद्र सिंह तेजी ने महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान शुरू किया है, जिसका शुभारंभ नई दिल्ली में करनाल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया है।
करनाल के समौरा गांव निवासी तेजिंद्र सिंह तेजी ने बताया कि हर घर वाल्मीकि रामायण अभियान के तहत एक हजार दिन में 21 हजार घरों में महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण भेंट की जाएंगी। वीरवार को नई दिल्ली में कृष्ण मेनन मार्ग स्थित केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने अपने आवास से इस अभियान का शुभारंभ किया है। तेजी ने बताया कि उन्होंने अभियान को अपने पुत्र धनंजय सिंह के जन्मदिन के मौके पर शुरू किया है। इसके तहत घर-घर वाल्मीकि रामायण का प्रचार प्रसार होगा और महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाओं के प्रसार से समाज को दिशा मिलती रहेगी।
विज्ञापन

करनाल सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में अभियान के तहत लोगों को रामायण भेंट की जाएंगी। रामायण के सभी जीवंत पात्र आज के वैज्ञानिक युग में अपनी प्रासंगिकता को कायम रखते हुए मानव के लिए प्रेरणामई हैं। महर्षि वाल्मीकि जी ने श्रीरामचंद्र के जन्म से पूर्व ही उनकी कथा को उकेर दिया था। रामायण में श्रीराम के चरित्र की महिमा एक आदर्श स्नेहकारी भाई, आदर्श एवं आज्ञाकारी बेटे के रूप में, न्यायप्रिय राजा व आदर्श पति के रूप में विश्व विख्यात हैं। यह ऐसा दिव्य उदाहरण है जिसमें बेटे ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राज्य के सिंहासन को त्याग दिया था। श्रीराम के स्नेह से अभिभूत होकर उनके भाई लक्ष्मण ने वनवास की कठिन डगर अपना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed