फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manohar Lal expected to join Modi cabinet

Karnal News: माेदी कैबिनेट में मनोहर लाल के शामिल होने की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal expected to join Modi cabinet
- करनाल सांसद के केंद्रीय मंत्री बनने पर विकास की बढ़ेगी संभावना
विज्ञापन


- सीएम सिटी के साथ-साथ मंत्री की नगरी होने का भी गौरव होगा हासिल

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। साढ़े नौ सालों तक हरियाणा में प्रदेश सरकार के मुखिया बनकर मनोहर लाल ने कई योजनाओं और सख्त फैसलों से अपनी राष्ट्रीय राजनीतिक क्षमता साबित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर उन्हें अपना साथी बताकर उनकी केंद्रीय पारी का इशारा कर दिया था। जिसका परिणाम कुछ दिनों बाद दिखने भी लगा। दो केंद्रीय मंत्रियों ने जनता को इशारों ही इशारों में बता दिया था कि वह सिर्फ सांसद नहीं चुन रहे हैं। अब मनोहर लाल सांसद बन चुके हैं, करनाल के लोगों को अब यही इंतजार है कि कब उनके सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक बनकर मनोहर लाल ने लंबे समय तक काम किया। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथी रहे, जिसके जिक्र गुरुग्राम में आयोजित चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद किया था। उन्होंने मनोहर लाल को अपना करीबी भी बताया था। इसके अलावा उनके नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चलाईं, जिन्हें केंद्र सरकार ने सिर्फ सराहा ही नहीं बल्कि कुछ को देशभर में भी लागू करने की बात भी कही। इसमें परिवार पहचान पत्र और मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना सबसे अधिक चर्चित रही। जिससे आम नागरिकों को कई सहूलियतें घर बैठे मिलीं।
विज्ञापन

लाल डोरा जमीनों पर लोगों को मालिकाना हक पहली बार दिया गया। लोगों को उन जमीनों के अभिलेख मिले, जिन्हें खरीदने-बेचने का अधिकार भी मिला। इन दोनों योजनाओं को देशभर में लागू करने की बात भी केंद्र सरकार ने कही। मनोहर लाल ने पहली बार करनाल सीट से चुनाव लड़ा और एक बडे़ अंतर से चुनाव जीता भी, जिसमें उनके योजनाओं के लाभार्थियों का भी बड़ा हाथ माना जा रहा है। उनके लाभार्थी सम्मेलन भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करनाल लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने आए तो दोनों नेताओं ने आचार संहिता के कारण इशारे में उपस्थिति लोगों को बता दिया था कि वह सिर्फ सांसद नहीं बल्कि कुछ और भी चुनने जा रहे हैं।

करनाल के लोगों को अब इन्हीं वादों के पूरा होने का इंतजार है, क्योंकि करनाल से मनोहर लाल तो सांसद बन चुके हैं। केंद्र में मोदी सरकार भी बनने जा रही है, ऐसे में करनाल के सांसद को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, इसका भरोसा करनाल वासियों को है। लोगों का मानना है कि उन्होंने करनाल सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी अपना विधायक चुन लिया है, जिसके कारण करनाल का सीएम सिटी का दर्जा तो बरकरार रहा है, अब केंद्रीय मंत्री की नगरी कहलाने की अभिलाषा भी शीघ्र पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed