फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manohar is the first MP from Karnal to join the Union Cabinet.

Karnal News: केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले मनोहर करनाल के पहले सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Manohar is the first MP from Karnal to join the Union Cabinet.
- प्रदेश के बाद देश की राजनीति में मुख्य सीटों में आई करनाल सीट
विज्ञापन


- यहां से अब तक केवल वाजपेयी की तीसरी सरकार में आईडी स्वामी ही बने थे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। संसदीय क्षेत्र करनाल से पहली बार सांसद चुने गए पूर्व सीएम मनोहर लाल के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने से करनाल सीट प्रदेश के बाद देश की राजनीति में मुख्य सीटों में आ गई है। खास बात यह है कि करनाल सीट से मनोहर लाल ऐसे पहले सांसद हैं, जिन्हें केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

अब तक केवल अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी सरकार में 1999 में सांसद चुने आईडी स्वामी को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पद पर ही जगह मिली थी। इससे पहले करनाल लोकसभा क्षेत्र का कोई भी सांसद केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना पाया। हालांकि करनाल से सांसद बने पूर्व मुख्यमंत्री भगवतदयाल शर्मा और भजन लाल यहां से लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले केंद्र सरकार में मंत्री रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें मंत्री पद नहीं मिला।
विज्ञापन


2014 के विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल करनाल विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे तो उन्हें प्रदेश के सीएम की जिम्मेदारी दी गई थी। अब 10 साल बाद मनोहर लाल करनाल लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने हैं तो उन्हें नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे करनाल लोकसभा सीट देश की राजनीति में चमकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी कैबिनेट में मनोहर की एंट्री से भाजपा का गढ़ मजबूत
करनाल सीट से सांसद मनोहर लाल को मोदी सरकार की कैबिनेट में जगह मिलने से भाजपा का करनाल क्षेत्र में गढ़ मजबूत हुआ है। भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाकार आगे बढ़ने वाली कांग्रेस को वे अपने लोकसभा क्षेत्र व प्रदेश में केंद्र से जुड़ी नई परियोजनाएं लाकर वापस अपने पार्टी के खाते में कर सकते हैं।
कांग्रेस की बढ़त के कारण मनोहर लाल पिछले दोनों सांसदों की जीत के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। वहीं लोकसभा क्षेत्र में नौ हलकों में से चार में उन्हें बहुत कम अंतर पर जीत मिली। ये सभी हलके कांग्रेस से जुड़े थे। हालांकि सभी नौ क्षेत्रों में मनोहर लाल ने कांग्रेस प्रत्याशी से शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी। ऐसे में अब उनके मंत्रिमंडल में आने से भाजपा का गढ़ भी मजबूत हुआ है।


शुरुआत से पीएम के नजदीकी रहे, स्कूटर के भी रहे सारथी
मनोहर लाल के केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने में उनका अब तक का कार्यकाल, बेदाग छवि और भ्रष्टाचार मुक्त शासन होना पहली वजह है। इसके अलावा संघ के प्रचारक रहने के नाते पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के वे शुरुआत से ही नजदीकी रहे हैं। संघ प्रचारक रहते हुए उन्होंने पीएम मोदी को स्कूटर पर हरियाणा में कई बार घुमाया है। पीएम और केंद्रीय नेतृत्व की अनुशंसा पर ही उन्हें 2014 में प्रदेश में भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रचार करते हुए चुनावी मैदान में उतारा गया था। इसके अलावा इस बार के लोकसभा चुनाव के दौरान निवर्तमान गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का संकेत जनसभा में देकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed