{"_id":"6605e4e91187e8277a0fa734","slug":"manohar-among-the-public-with-modis-lotus-record-of-victory-will-be-made-cm-karnal-news-c-18-knl1008-356702-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का कमल लेकर जनता के बीच में मनोहर, जीत का बनेगा रिकाॅर्ड : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का कमल लेकर जनता के बीच में मनोहर, जीत का बनेगा रिकाॅर्ड : सीएम
विज्ञापन
- पूर्व सीएम मनोहर लाल बोले, हरियाणा में 10 नहीं 11 कमल खिलेंगे, 11वां कमल करनाल सीट का होगा
- करनाल विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक में सीएम और पूर्व सीएम ने भरा जोश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब तक हरियाणा का विकास करने वाले मनोहर लाल अब करनाल की जनता के बीच नरेंद्र मोदी का कमल लेकर पहुंचे हैं, उनकी जीत का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनना है। इधर, पूर्व सीएम एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव परिणाम के दिन हरियाणा में 10 नहीं 11 कमल खिलेंगे। 11वां कमल करनाल विधानसभा सीट से विधायक के रूप में सीएम नायब सैनी का खिलेगा।
वीरवार को करनाल के अनमोल गार्डन में करनाल विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। अपने भाषण के दौरान सीएम ने कहा कि मनोहर लाल चुनाव प्रचार के लिए करनाल आएं या न आएं, लेकिन चार जून को जारी होने वाले परिणाम में भाजपा की 400 सीटों पर जीत में सबसे पहले नंबर पर मनोहर लाल होंगे।
मेरी सिर्फ भूमिका बदली, सेवा भाव वही : मनोहर लाल
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मेरी सिर्फ भूमिका बदली है, भाव सेवा का ही है। चुनाव जीतकर करनाल और हरियाणा की जनता की सेवा करना ही मेरा आखिरी सांस तक दायित्व है।
विज्ञापन
दूसरे दलों में कोई टिकट नहीं लेना चाहता
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल भाजपा में ही ऐसा संभव है, जहां त्याग की भावना होती है। नायब के लिए मैंने सीएम की कुर्सी छोड़ी तो सांसद संजय भाटिया ने भी इसी तरह का त्याग किया है। जबकि दूसरे दलों में जबरदस्ती चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे रहे हैं, वहां कोई टिकट नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 10 नहीं 11 कमल खिलाएंगे।