फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mannat in running, Rohini in Taekwondo

Karnal News: दौड़ में मन्नत, ताइक्वांडो में रोहिनी की धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mannat in running, Rohini in Taekwondo
दौड़ में मन्नत, ताइक्वांडो में रोहिनी की धाक
- खंड स्तरीय स्कूली खेलों का आगाज, पहले दिन लड़कियों के हुए तीन आयु वर्गों में मुकाबले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जिले में सोमवार को खंड स्तरीय खेलों का आगाज हुआ। पहले दिन लड़कियों के तीन आयु वर्गों के विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। दो तरह की दौड़ में मन्नत वालिया का दबदबा रहा। वहीं, ताइक्वांडों में रोहिनी ने सभी को शिकस्त दी।

सभी छह खंडों में 24 अगस्त तक खंड स्तरीय खेल होंगे। करनाल खंड के मुकाबले कर्ण स्टेडियम, पीएमश्री राजकीय स्कूल रेलवे रोड और एसडी स्कूल के मैदान में हो रहे हैं। कर्ण स्टेडियम में खेल मुकाबलों का शुभारंभ हो गया है। मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ते हुए खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल मुकाबले खंड के नोडल स्कूल राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक प्रेमनगर की निगरानी में हुए। इस दौरान एईओ संगीता और राजरानी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन




कल से लड़कों के होंगे मुकाबले

पहले दो दिन लड़कियों के खंड स्तर पर खेल मुकाबले होंगे। 23 और 24 अगस्त को लड़कों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 26 से 29 अगस्त तक जिला स्तर पर मुकाबले आयोजित होंगे। इनमें वही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो विभिन्न खेलों में अपने-अपने खंड पर विजेता होंगे। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों की राज्य स्तर पर होने वाले खेलों में प्रतिभागिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों ने लगाई दौड़, अभिभावकों ने पिलाया पानी

खेलों में हिस्सा लेने के लिए कई खिलाड़ी अपने स्कूल के साथ टीम में आए तो कई विद्यार्थी व्यक्तिगत रूप से अपने अभिभावकों के साथ मैदान में पहुंचे। यहां जब बच्चे खेल में हिस्सा लेते तो गर्मी के चलते कई खिलाड़ियों को अभिभावक बोतलों में भरकर पानी पिलाते और पसीना पोछते नजर आए। हालांकि पहले दिन शिक्षा विभाग की ओर से पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था रही। दोपहर तक कैंपर से खिलाड़ियों को ठंडा पानी पीने को मिला।



ये रहे परिणाम

अंडर-14

- 100 मीटर दौड़ : मन्नत वालिया प्रथम, हरलीन कौर द्वितीय, अकांक्षा तृतीय।

- 200 मीटर दौड़ : मन्नत वालिया प्रथम, हरलीन कौर द्वितीय, सुजाता तृतीय।

- योग : टिया प्रथम, दिया द्वितीय, वंशिका तृतीय।

- खो-खो : नवज्योति स्कूल प्रथम, गुरु नानक पब्लिक स्कूल संगोहा द्वितीय, निशान पब्लिक स्कूल तृतीय



अंडर-17

- 100 मीटर दौड़ : सिमरन प्रथम, साविका द्वितीय, रिया तृतीय।

- 200 मीटर दौड़ : पायल प्रथम, कशिश द्वितीय, रिया तृतीय।

- योग : रेशमी प्रथम, अंजू द्वितीय, ईशू तृतीय।

- खो-खो : जयहिंद पब्लिक स्कूल नगला फार्म प्रथम।



अंडर-19

- 100 मीटर दौड़ : सपना प्रथम, किरण द्वितीय, तनू रानी तृतीय।

- 200 मीटर दौड़ : तनू प्रथम, राखी द्वितीय, खुशी तृतीय।

- ताइक्वांडो : आरएसपीएस की रोहिनी सिंह प्रथम, दयाल सिंह स्कूल की यशस्वी लाठर द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed