फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Manisha of Rajasthan defeated Lovita of Assam

Karnal News: राजस्थान की मनीषा ने असम की लोविता को पछाड़ा

Tue, 23 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 23 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Manisha of Rajasthan defeated Lovita of Assam
52....51....हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को पठकता 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में चल रहे 74 वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह के दूसरे दिन भी महिला खिलाड़ियों के मुकाबले संघर्षपूर्ण रहे। महिला वर्ग में हाथ कुश्ती के मुकाबलों में 50 किलो भार वर्ग में राजस्थान की मनीषा चाहर ने प्रथम, असम की लोविता कोच ने द्वितीय और यूपी की रुचि चौहान यूपी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कूल 35 टीमें भाग ले रही है। महिलाओं की 60 किलो भार वर्ग में वंदालीन सयाईमिओंग, मेघालय ने प्रथम, नीरज यूपी ने द्वितीय और होंगबारी तिमुंगपी, असम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भार वर्ग में एस रानी देवी, मणिपुर ने प्रथम, वंदना देवी, यूपी ने द्वितीय और मिनी के, केरल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुषों के 70 किलो भार वर्ग में अजय पाल सिंह, यूपी ने प्रथम स्थान, लाल मंगाई जुआला, मिजोरम ने द्वितीय और कानन वीसी, केरल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती के मुकाबलों में 86 किलो भार वर्ग में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में निशांत गुज्जर आईटीबीपी ने सुरजीत सिंह जम्मू कश्मीर को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रॉबिन सीआरपीएफ ने बादल सीआईएसएफ को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी प्रकार से कुश्ती के 125 किलो भार वर्ग में हरियाणा के मौसम खत्री ने सीआईएसएफ के रोहित को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरुष बाॅक्सिंग
47-50 किलो भार वर्ग

सुदीप कुमार यूपी ने एम विनोद कुमार तेलंगाना को हरा कर आगामी दौर में जगह बनाई।

हरिकृष्णन बी तेलंगाना ने साहिल सरकार असम को हराया।

मोहम्मद आसकिन सीआरपीएफ ने अमल गोपाल भालेराव महाराष्ट्र को 5-0 से हराया।

अनुराग कुमार, सीमा सुरक्षा बल ने आनंद सिंह चौहान सीआईएसएफ को 3-2 से हराया।



50-55 किलो भार वर्ग

मनीष राठौर आईटीबीपी ने एस श्याम, तमिलनाडु को हराकर आगामी दौर में जगह बनाई।

नवराज सीआईएसएफ ने कपिल सिंह राजस्थान को 5-0 से हराया।

सोहिल खान आसाम राइफल ने साहिनूर मॉडल, पश्चिम बंगाल को हराया।

ललित बीएसएफ ने उमेश कुमार सीमा सुरक्षा बल को 3-2 से हराया।



55-60 किलो भार वर्ग

हर्ष, सीआईएसएफ ने एम अजय कुमार तमिलनाडु को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

सुनिल चौहान, यूपी ने केएच नोनगदमखोमबा सिंह, असम राइफल्स को 4-1 से हराया।

मनीष कुमार, बिहार ने ईकबीर सिंह पंजाब को 5-0 से हराया।

रमन, आईटीबीपी ने चिंगलेमा मोईरांगथम बीएसएफ को 5-0 से हराया।



60-65 किलो भार वर्ग

अजय झा सीआरपीएफ ने सूरज असकान केरल को 5-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

मुमान्ना अंजनी कुमार आईटीबीपी ने प्रचार एम तमिलनाडु को 5-0 से हराया।

नीरज पुजारी बीएसएफ ने माईसन मोईरांगथम असम राइफल को 4-1 से हराया।

दिगांता राभा असम ने नीरज पंजाब को 3-2 से हराया।

नीरज असम राइफल ने आशीष हुड्डा सीमा सुरक्षा बल को 4-1 से हराया।

जसप्रीत सिंह बीएसएफ ने एन. मोहम्मद सलमान अली तमिलनाडु को 2-0 से हराया।

निश्चय आईटीबीपी ने सहदेव हुड्डा सीआरपीएफ को 5-0 से हराया।

52....51....हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को पठकता 

52....51....हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को पठकता 

52....51....हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को पठकता 

52....51....हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को पठकता 

52....51....हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को पठकता 

52....51....हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंद्वी को पठकता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed