{"_id":"90fa6ed68b4372e35be57ab218fc74e3","slug":"manipuri-artist-make-a-well-performance-in-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर के कलाकारों ने लोक नृत्य से बांधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर के कलाकारों ने लोक नृत्य से बांधा
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दिन के साथ करनाल के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव एवं व्यापार मेले
विज्ञापन
हारमनी 2015 में लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। नौ दिवसीय कार्यक्रम के
तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या का आगाज आईजी राजबीर देसवाल ने दीप जलाकर
किया। कार्यक्रम अध्यक्ष नगर निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया व विशिष्ट अतिथि
केंद्रीय मृदा लवणता केंद्र के निदेशक डीके शर्मा ने भी दीप प्रज्वलित कर
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। जापान से आई विश्व प्रसिद्ध संगीतकार
आलिना तोमियाको व उनके पुत्र मुसाया तोमियाको और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट की
खोजिमोतो का स्वागत किया गया। आलिना चार नवंबर को अपनी प्रस्तुति देंगी।
इस दौरान मणिपुर के पीपल्स फाउंडेशन के कलाकारों ने मणिपुरी लोक नृत्य के साथ-साथ शास्त्रीय व लोक नृत्यों की सामूहिक व व्यक्तिगत प्रस्तुतियां दी। मणिपुर के ही एक ग्रुप के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। गुवाहाटी से आए कलाकारों व राजस्थान के भीलवाड़ा के कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबको हतप्रभ कर
दिया। नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ मणिपुर की हरिनाम सांस्कृतिक मंडली ने एक शानदार नाटक भगती रसया का मंचन भी किया। मणिपुरी भाषा में होने के कारण बेशक लोगों को नाटक के संवाद समझ में नहीं आए, लेकिन कलाकारों के जानदार अभिनय ने सबको खूब तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
15 स्कूलों के बच्चों ने बनाए पोस्टर
इससे पहले सुबह के सत्र में स्मार्ट सिटी करनाल व क्लीन करनाल ग्रीन करनाल के विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सब जूनियर ग्रुप में दून इंटरनेशनल स्कूल के गुरप्रीत सिंह प्रथम, ओपीएस विद्या मंदिर की हर्षा ने द्वितीय, राइजिंग सन पब्लिक स्कूल की जसलीन कौर ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि एंथम इंटरनेशनल स्कूल की अनुप्रीत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
जूनियर ग्रुप में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की सोनिया प्रथम, दून इंटरनेशनल स्कूल की खुशी शर्मा द्वितीय, गुरु हरकृष्ण स्कूल की शालिनी तृतीय और श्रीराम चरित मानस की तनवीर चौधरी चौथे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर स्कूल के रमेश ने गबाजी मारी, जबकि राइजिंग सन पब्लिक स्कूल की वैशाली, गुरु तेग बहादुर स्कूल की चित्राकशी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। श्री राम चरित मानस स्कूल के गौतम को सांतवना पुरस्कार मिला। निफा के संरक्षक दीवान कुलदीप चोपड़ा ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु, सदस्य नसीब सिंह, श्यामलाल कांबोज, एसआर पाहवा मौजूद रहे।