फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mandis remained closed in protest against limiting the stock of pulses

दालों का स्टाक सीमित करने के विरोध में मंडियां रहीं बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mandis remained closed in protest against limiting the stock of pulses
करनाल। राजस्थान व्यापार मंडल के समर्थन में शुक्रवार को हरियाणा की अनाज मंडियों में भी हड़ताल रही। करनाल जिले की अनाज मंडियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। आढ़तियों ने दिनभर अपनी दुकानों को बंद रखा। दालों की स्टाक सीमा को और सीमित कर दिए जाने के खिलाफ राजस्थान व्यापार मंडल ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि शहर की बाजारों में तो इसका असर नहीं दिखा लेकिन हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने इस हड़ताल के समर्थन में प्रदेशभर की अधिकांश अनाज मंडियां बंद रखी।
विज्ञापन

स्टेट चेयरमैन व करनाल अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि दालों की स्टाक सीमा को केंद्र सरकार ने अचानक सीमित कर दिया है। कई बड़े व्यापारी हैं, जिनके पास सीमा से कहीं अधिक स्टाक है। उन्हें अचानक से दालों का स्टाक बाजार में उतारना पडे़गा। ऐसा नहीं है कि इसका नुकसान सिर्फ व्यापारियों को ही होगा, किसानों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दरअसल, किसान भी जो मंडियों में अपनी दलहनी फसलों को बेचने आते हैं, उन्हें भी औने पौने दामों पर ही दलहनी फसलों को बेचना पड़ेगा।
विज्ञापन

आगामी कु छ समय में ही बाजार में दाल की बहुतायत हो सकती है तो भाव भी गिरना तय है। यही कारण है कि शुक्रवार को राजस्थान व्यापार मंडल के आह्वान पर हरियाणा राज्य की सभी अनाज मंडियां बंद रखी गईं। कोई खरीद-फरोख्त नहीं की गई है। करनाल जिले की सभी अनाज मंडियों में पूर्ण हड़ताल रही है। इधर, कुछ अन्य आढ़तियों का कहना है कि इन दिनों तो वैसे भी अनाज मंडियों में सन्नाटा ही है, क्योंकि न तो गेहूं की सीजन है और न ही धान का। कुछ किसान ही भंडारित फसलों को लेकर बेचने मंडियों में पहुंचते हैं, उन्हें फसल में दिक्कत जरूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed