फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mandi workers warned of strike from today

Karnal News: मंडी श्रमिकों ने आज से हड़ताल की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Mandi workers warned of strike from today
करनाल। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े श्रमिकों ने सोमवार से उतराई की मजदूरी कम देने के विरोध स्वरूप हड़ताल का एलान किया है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंडियों में गेहूं की उतराई और लदान में दिक्कत पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर यूनियन करनाल मंडी के प्रधान राम कुमार महतो ने बताया कि गेहूं के उठान और उतराई का टेंडर लेने वाले लोग दोभाव कर रहे हैं। लोडिंग का टेंडर तो किसी और ने लिया है लेकिन काम कोई और कर रहा है। आढ़ती धान के मौसम में तो 50 किग्रा की एक बोरी की सिलाई, लोडिंग का छह रुपये देते हैं लेकिन गेहूं में तीन रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि ये कार्य टेंडर लेने वाले ठेकेदार के श्रमिकों का लेकिन आढ़ती दबाव बनाकर उनके श्रमिकों से ये कार्य करा रहे हैं। महतो ने बताया कि एफसीआई द्वारा सिर्फ बोरियों का चट्ठा लगाने की मजदूरी 3.90 रुपये प्रति बोरी दी जा रही है लेकिन मंडी के श्रमिकों से ट्रक से बोरी उतारने और चढ़ाने का सिर्फ तीन रुपये प्रति बोरी पारिश्रमिक दिया जा रहा है, जो अन्याय है। इसके लिए यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जगंबहादुर यादव के आह्वान पर सोमवार से करनाल अनाज मंडी में श्रमिक हड़ताल करेंगे। हड़ताल मांग पूरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed