{"_id":"66722d8e2123340f3007d8d8","slug":"man-lost-his-life-in-road-accident-karnal-news-c-338-1-kn11004-109757-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में गई व्यक्ति की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में गई व्यक्ति की जान
विज्ञापन
- नेपाल के जिला डोटी स्थित जोरायल लक्ष्मी नगर का रहने वाला था मृतक
- परिवार के साथ लौट रहा था लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर समाना बाहू के समीप सड़क पार करते समय एक नेपाली व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ नेपाल से लुधियाना बस में सवार होकर जा रहा था। बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नेपाल के जिला डोटी के जोरायल लक्ष्मी नगर निवासी हरीना देवी ने बताया कि वह तीन वर्ष से पंजाब के लुधियाना में अपने चार बच्चों के साथ रहती है। वह करीब एक सप्ताह पहले अपने परिवार के साथ नेपाल गई थी। 17 जून को वह अपने पति के साथ नेपाल से लुधियाना आ रही थी। जब उनकी बस 18 जून की रात को समानाबाहू के मयूर ढाबे पर रुकी तो उसका पति दिल बहादुर सार्की लघु शंका करने के लिए सड़क पर उतरा था। जब वह सड़क पार करने जाने लगा तो उसके पति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तब वह बस में सोई हुई थी। जब उसके पति के साथ हादसे सूचना मिली तो वह उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।