फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man duped of Rs 14 lakh on promise of New Zealand work permit

Karnal News: न्यूजीलैंड का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर ठग लिए 14 लाख रुपये

Sat, 08 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 08 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 14 lakh on promise of New Zealand work permit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नीलोखेड़ी में विदेश भेजने का सेंटर चलाने वाले दंपति प्रीति और अमन ने आठ युवकों को न्यूजीलैंड का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठग लिए। युवाओं ने सोशल मीडिया पर प्रीत ग्लोबल सर्विसेज नामक सेंटर के नाम से विज्ञापन देखकर उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें फर्जी ऑफर लेटर और वीजा भी दिया। पीड़ितों ने एसपी गंगाराम पुनिया से शिकायत की। उनके निर्देश पर बुटाना थाना पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
कुरुक्षेत्र के गांव रतगल निवासी नवीन कुमार और उनके साथियों ने विदेश भेजने वाली कंपनियों के बारे में गूगल पर सर्च किया था। ऑनलाइन सर्च में सोशल मीडिया पर नीलोखेड़ी में प्रीत ग्लोबल सर्विसेज नामक सेंटर का विज्ञापन दिखा। संपर्क करने पर उन्हें नीलोखेड़ी स्थित कार्यालय बुलाया गया। आरोपी अमन व उसकी पत्नी प्रीति मिली। आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपये जमा करवाकर पासपोर्ट ले लिए। आश्वासन दिया कि उन्हें न्यूजीलैंड का दो साल का वर्क परमिट दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाद में उन्हें बताया कि वीजा आ चुका है, बकाया रकम जमा करवा दें। युवाओं ने भरोसा किया और पैसे जमा करवा दिए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता नवीन और उनके साथी उमरी निवासी समीर, दौलतपुर के साहिल, बीहटा निवासी रोबिन, उन्नाव निवासी धीरज, कुराली निवासी विशाल, कुरुक्षेत्र सेक्टर-8 के शुभम व खेड़ी मारकंडा निवासी अभिषेक से करीब 14 लाख रुपये लिए। बुटाना थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल ने बताया कि पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सेंटर बंद है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं को दिखाया नकली वीजा
आरोपियों ने युवाओं को न्यूजीलैंड का वीजा भी दिया। जांच कराने पर वीजा फर्जी निकला। शिकायत पर आरोपी ने एक विशेष साइट पर चेक करने के लिए कहा। बाद में पता चला कि वह साइट फर्जी है। आरोपियों ने दो शिकायतकर्ताओं से चेक भी लिए हुए हैं। अब नीलोखेड़ी स्थित कार्यालय बंद है। फोन बंद जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी दंपती प्रीति व अमन कुमार रुद्रपुर, उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed