फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man dies after trying to get in train

चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरा व्यक्ति, मौत

Wed, 05 Feb 2014 04:20 PM IST
करनाल
करनाल Updated Wed, 05 Feb 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
Man dies after trying to get in train
घरौंडा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास से तकरीबन 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे दिल्ली से कुरुक्षेत्र जा रही पैसेंजर गाड़ी स्थानीय रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म-2 पर रुकी। इस दौरान एक व्यक्ति पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतरा। पानी पीते समय गाड़ी चल पड़ी।

जैसे ही गाड़ी चली तो व्यक्ति भागकर गाड़ी में चढ़ने लगा तो नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर शीशपाल को दी। स्टेशन मास्टर को रेल ट्रैक पर करीब 49 हजार रुपये की राशि भी प्राप्त हुई, जो कि व्यक्ति की जेब से गिर गए थे।
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसकी तलाशी ली। मृतक की शिनाख्त सुरेश कुमार पुत्र सूर्यबली निवासी सुमेरी पट्टी, जिला बदोही (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक से मिले मोबाइल और पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनाें को सूचना दी। पुलिस जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने फोन पर हुई बातचीत में बताया है कि सुरेश अपनी पत्नी के साथ कुरुक्षेत्र में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। मृतक की जेब से लगभग पचास हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed