{"_id":"67478ba710b49dc1f70fde66","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-karnal-news-c-18-knl1008-527872-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
करनाल। भैणी खुर्द के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन से व्यक्ति के शरीर के कई टुकड़े हो गए। जीआरपी ने शव के टुकड़ों को कब्जे में ले लिया और शव गृह में रखवा दिया।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रात को भैणी खुर्द के पास से सुसाइड की सूचना मिली थी। पेट्रोलिंग स्टाफ ने शव ट्रैक पर देखा है। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर शव की गर्दन अलग थी और टांग अलग पड़ी थी। जिनको एक साथ जोड़ा गया और शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया। प्राथमिक दृष्टि से लगता है कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लेटकर सुसाइड किया है।
72 घंटे में शिनाख्त नहीं होती है तो शव का दाह संस्कार करवा दिया जाएगा। मृतक की उम्र करीब 40 साल हो सकती है। मृतक के हाथ पर अंग्रेजी में एसआर लिखा हुआ है। मृतक के पास मोबाइल पड़ा हुआ था। नीले रंग की हाफ बाजू की टी शर्ट पहनी हुई है, और काले रंग का लोअर डाला हुआ है। भूरे रंग के जूते है। मृतक के पास एक पैन कार्ड भी मिला है।