{"_id":"658de0764f2413a1f8038b93","slug":"man-died-in-a-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-293371-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खड़े ट्राले से टकराया बोलेरो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खड़े ट्राले से टकराया बोलेरो, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्टेट हाईवे से नई अनाज मंडी की तरफ जाने वाली सड़क पर महागौरी एग्रो फूड के सामने खड़े ट्राले से बोलेरो गाड़ी टकरा गई। जिससे मौके पर बोलेरो सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में नरवर सिंह 47 निवासी सिंघड़ा डेरा की मौके पर मौत हो गई। ट्रक से बोलेरो टकराते ही गाड़ी के परखचे उड़ गए। बोलेरो चालक निसिंग के बाजार से सामान लेकर घर आ रहा था। तभी घर से महज एक किलोमीटर दूर महागौरी एग्रो फूड के सामने हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।