{"_id":"69a74d3ff0a9c481460f690d","slug":"man-arrested-for-allegedly-duping-people-of-rs-7-lakh-by-providing-fake-european-visa-karnal-news-c-18-knl1018-858013-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: यूरोप का फर्जी वीजा देकर सात लाख हड़पने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: यूरोप का फर्जी वीजा देकर सात लाख हड़पने का आरोपी काबू
विज्ञापन
- प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया, 20 हजार रुपये की राशि बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भादसों चौक स्थित झींवरेहड़ी गांव निवासी सोहन लाल को यूरोप का फर्जी वीजा देकर सात लाख हड़पने के आरोपी उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर, वार्ड-25 निवासी सद्दाम हुसैन की गिरफ्तार किया है। आरोपी को बिहार के मोतिहारी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया। रिमांड के दौरान आरोपी से 20 हजार रुपये की राशि बरामद की है। आरोपी को दोबारा अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
थाना बुटाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि फरवरी 2024 में भादसों चौक के गांव झीवरहेडी निवासी सोहन लाल ने सोशल मीडिया विज्ञापन देखकर आरोपी सद्दाम हुसैन से संपर्क किया। आरोपी ने उसे 14 लाख रुपये में लक्ज़मबर्ग (यूरोप), इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट पर भेजने का झांसा दिया। आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में शिकायतकर्ता से कुल सात लाख रुपये प्राप्त किए तथा उसे लक्ज़मबर्ग का फर्जी वर्क परमिट व वीजा अपॉइंटमेंट लेटर देकर भाग गया और संपर्क समाप्त कर दिया। शिकायत पर थाना बुटाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में नीलोखेड़ी पुलिस चौकी टीम ने सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में आरोपी सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया।
आरोपी को मोतिहारी जेल, बिहार से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ईमीग्रेशन एजेंट का कार्य करता है और लोगों को वर्क परमिट के माध्यम से विदेश भेजने का झांसा देता था। उसने लखनऊ में ईजहान ईमीग्रेशन नाम से कार्यालय संचालित करना बताया तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपने विज्ञापन भी चलाए हुए थे। मंगलवार को आरोपी की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।