फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Malwa Superfast Express arrives eight hours late, passengers upset

Karnal News: मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से आई, यात्री परेशान

Mon, 02 Feb 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Malwa Superfast Express arrives eight hours late, passengers upset
पानीपत। ट्रेनों की देरी से यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। लंबे रूट समेत दैनिक रूट की ट्रेनें भी घंटों की देरी से आ रही हैं। यात्रियों को कई-कई घंटों तक ट्रेनों के इंतजार में समय खराब करना पड़ रहा है। रविवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें देरी से आई। यात्री साक्षी और वरुण ने बताया कि उनकी ट्रेन ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी में वह अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से गंतव्य तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से

मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा छह घंटे और सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली स्पेशल फेयर स्पेशल सवा दो घंटे, दिल्ली पानीपत एमईएमयू एक घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू दो घंटे और हीराकुंड एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और जम्मू तवी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधा घंटा, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौने घंटे की देरी से आई। कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटा, कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस सवा एक घंटा और झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस 42 मिनट, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा और टाटानगर एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


वर्जन :

ट्रेनों की देरी से यात्री स्टेशन पर परेशान दिखे। पीछे कई जगह ट्रेक पर काम चलने के कारण भी ट्रेनें देरी से आती हैं। लंबे रूट की ट्रेनों की देरी से आने की जानकारी उन्हें भी देरी से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed