फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Malwa Express arrived five hours late.

Karnal News: मालवा एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Malwa Express arrived five hours late.
पानीपत। ट्रेनों को कई-कई घंटों की देरी से स्टेशन पर आने से यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। ठंड में यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर अपना कीमती समय खराब करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री मायूस होकर कई-कई घंटों तक स्टेशन पर बैठकर अपनी ट्रेनों का इंतजार करते हैं। मंगलवार को मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत 27 ट्रेनें देरी से आई।
विज्ञापन

यात्री जस्सी और जोगिंद्र ने बताया कि उन्हें वह स्टेशन पर अपनी ट्रेन के समयानुसार पहुंच गए थे लेकिन स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि उनकी ट्रेन तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। उन्हें समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचना है लेकिन ट्रेन देरी के कारण वह अपने गंतव्य पर देरी से ही पहुंचेंगे। जिससे उनका काम भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

ठंड में हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है ऐसे में ट्रेनों का कई-कई घंटों से आना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी है। ट्रेनों की देरी का प्रभाव यात्रियों की दिनचर्या पड़ता है। इसीलिए ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें आई देरी से : मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस साढे तीन घंटे और दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौना घंटा, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा दो घंटे और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। कालका शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा और जम्मू मेल 35 मिनट की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस 50 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 43 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, सचखंड एक्सप्रेस सवा दो घंटे और हिमाचल एक्सप्रेस 1:50 घंटे की देरी से आई। टाटानगर दो घंटे, दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 35 मिनट और उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से आई। आगरा कैंट एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस सवा एक घंटा और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे, शान ए पंजाब एक घंटा और ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed