फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Make fake ration cards of 110 people

कारनामा : 110 लोगों के फर्जी राशन कार्ड बने, जून 2020 से राशन भी जारी हो रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Make fake ration cards of 110 people
करनाल। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक निरीक्षक पर पीओ केंद्र में अपनी नियुक्ति के दौरान फर्जी राशन कार्ड तैयार करने का आरोप है। जिन 110 लोगों के जून 2020 तक एसबीपीएल राशन कार्ड बने थे, उनका पीओएस मशीन पर अंगूठा लगने के बाद राशन भी जारी हो रहा है। विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है। जिसके बार सहायक अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निरीक्षक सहित 110 राशन कार्ड धारकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सहायक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी रविंद्र जागलान ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी के डिपोधारक एवं गांव खराजपुर निवासी विकास शर्मा के माध्यम से चार फरवरी को शिकायत मिली थी। जिसमें उन्होंने विभाग के निरीक्षक देवेंद्र मान पर आरोप लगाया कि उसने पीआर केंद्र पर अपनी नियुक्ति के दौरान फर्जी एसबीपीएल राशन कार्ड तैयार करके जारी किए हैं, इनकी इंद्री के सहायक अधिकारी से जांच कराई गई। तीन मार्च को जांच रिपोर्ट में उन्होंने डीएफएससी को बताया कि जिन 110 राशन कार्ड को फर्जी तरीके से तैयार किया गया है, इन राशन कार्ड धारकों का सरकार की किसी भी सूची में नाम नहीं है। यह सभी राशन कार्ड फरवरी से जून 2020 के दौरान तैयार किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि निरीक्षक देवेंद्र मान ने वर्तमान में घरौंडा, विकास कुमार डिपोधारक, उनके भाई अरुण कुमार के राशन डिपो में दर्ज नॉमिनी प्रेम कुमार और अनिल कुमार सहित 110 अन्य फर्जी एसबीपीएल कार्ड धारकों को राशन कार्ड जारी करने व मशीन पर अंगूठे लगाकर राशन वितरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed