फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Main accused of attacking police arrested

पुलिस पर हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Main accused of attacking police arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव सदरपुर में 22 सितंबर को पुलिस के साथ अभद्रता, एएसआई की गाड़ी तोड़ने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया।
19 सितंबर को गांव सदरपुर निवासी सुलेख ने राजकीय माध्यमिक स्कूल से पेड़ काट दिए थे। स्कूल के स्टाफ ने आपत्ति जताई तो सुलेख ने 22 सितंबर को स्कूल के गेट पर ताला लगा स्टाफ व छात्रों को बंधक बना दिया था। स्कूल के मौलिक मुख्याध्यापक सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुलेख के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस रात के समय आरोपी को तफतीश में शामिल होने के लिए नोटिस देने पहुंची तो पुलिस के साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 23 सिंतबर की रात पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सदरपुर पहुंची तो पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर एक पुलिसकर्मी की क्रेटा गाड़ी तोड़कर पलट दी। जिसके बाद पुलिस ने सुलेख सहित 25-30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से मुख्य आरोपी सुलेख तीन माह से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी सुलेख को सहारनपुर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed