{"_id":"686c674cad1f99dbf70987d6","slug":"mahila-chaupal-will-be-built-in-every-village-of-the-region-harvindra-kalyan-karnal-news-c-18-knl1008-686473-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के हर गांव में बनेगी महिला चौपाल : हरविंद्र कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के हर गांव में बनेगी महिला चौपाल : हरविंद्र कल्याण
विज्ञापन
- घरौंडा के दो गांवों में 2.12 करोड़ की लागत वाली चार विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विधायक एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा हलके में दूसरे दिन भी 2.12 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले चार विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इसके लिए डबरकी पार (जम्मुखाला) और सुभरी में शिलान्यास समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं कि हलके के हर गांव में महिलाओं के लिए अलग चौपाल भवन बने। कई गांवों में ये बना भी चुके हैं। उन्होंने एलान किया कि दिसंबर 2026 तक हर गांव में महिला चौपाल बनवा दी जाएंगी। जहां महिलाएं बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सकेंगी।
सोमवार को सबसे पहले डबरकी पार (जम्मुखाला) में पहुंचे हरविंद्र कल्याण का पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया। यहां नगर खेड़ा से यमुना बांध तक रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 3500 फुट लंबे इस रास्ते के निर्माण पर 1.19 एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे पंचायती राज विभाग की ओर से बनवाया जाएगा, रास्ते का निर्माण कार्य एक साल में पूरा होगा। उन्होंने जम्मुखला/डबरकी गांव में 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास किया। इसमें एक साल के अंदर हॉल, शौचालय, चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गांव सुभरी पहुंचे। उन्होंने यहां 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की चहारदीवारी और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के लिए आठ लाख रुपये से बनने वाले हॉल का शिलान्यास किया। दोनों का निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा करने को कहा गया है। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार मातृ शक्ति की आमदनी बढ़ाने के प्रति गंभीर है। स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) की महिलाओं के लिए घरौंडा में तीन करोड़ से बनने वाले ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए एक एकड़ जमीन पंचायत से ली गई थी। यह प्रशिक्षण संस्थान डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां एसएचजी की महिलाएं अपने उत्पादों के लिए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी, जिससे बाजार की मांग अनुसार तैयार किए जाने वाले उत्पादों से उनकी आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हलके में रिंग रोड और मेडिकल यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य चल रहा है। सुभरी गांव में एससी वर्ग के लिए चौपाल मंजूर हो चुकी है। इस पर 15 लाख रुपये की लागत आएगी। पिछले प्लान के अधूरे कार्यों का तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रोजी रोज, मंडल अध्यक्ष सचिन राणा, पूर्व सरपंच निशांत राणा, पवन, जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।
चीनी मिल में सुनीं समस्याएं
सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण करनाल की सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में पहुंचे। यहां उन्होंने जन सुनवाई की। लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों से रूबरू होकर कई तरह की नई समस्याओं का पता चलता है और उनके निवारण के लिए यथासंभव कदम उठाए जाते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा-पंजाब में पानी के मुद्दे को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने बैठक बुलाई है। हरियाणा को उसका हक मिलना चाहिए। एक अन्य सवाल पर कहा कि जिला में संभावित बाढ़ से बचाव के लिए यमुना के तटबंधों को मजबूत किया गया है। उन्होंने खुद पिछले दिनों यमुना बांध का दौरा कर कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया था।