{"_id":"6a0a2542cb5ff2b0ce0a3b21","slug":"mahesh-demolished-the-upper-floor-of-the-house-in-gurmandi-karnal-news-c-244-1-pnp1001-157428-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुड़मंडी में महेश ने मकान की ऊपरी मंजिल को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुड़मंडी में महेश ने मकान की ऊपरी मंजिल को तोड़ा
Mon, 18 May 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 18 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
गुड़मंडी में मकानों में आई दरारों का चल रहा मरम्मत कार्य। संवाद
पानीपत। गुड़मंडी स्थित काली माता मंदिर की गली निवासी महेश ने नगर निगम का नोटिस मिलने के बाद अपने मकान की ऊपरी मंजिल को उतार दिया है। अब मकान की मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा। मकान में फिर भी दरार आती है तो पूरा मकान तोड़ने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सहयोग की मांग की हे।
किला मैदान की काली माता मंदिर की गली में महेश समेत पांच लोगों के मकानों में रविवार को दरार आ गई थी। लोगों ने स्पॉट लगाकर मकान को रोका था। नगर निगम की टीम ने साेमवार को मौका मुआयना कर मकान मालिकों के नोटिस तैयार कर दिए थे। निगम ने बुधवार को आठ लोगों को नोटिस रिसीव कराए हैं। इसमें मकान तुरंत खाली करने और हटाने के लिए सात दिन का समय दिया था। महेश ने बताया कि निगम का नोटिस मिलने के बाद मकान खुद तोड़ना मजबूरी बन गया है। उनको मकान खाली करना पड़ा है। अब इसे तुड़वा रहे हैं। मकान की सबसे ऊपरी मंजिल को हटा दिया है। अब राजमिस्त्री से इस बारे में बात करेंगे। बाकी मकान की इसी स्थिति में मरम्मत कराने का प्रयास रहेगा। हरदीप और निरंजन ने बताया कि निगम को नोटिस देने की बजाय मरम्मत कार्य में तेजी लानी चाहिए थी।