{"_id":"6910e520b6e97ecdd80c9e99","slug":"mahavir-madhan-and-surendra-chaudhary-became-the-patrons-of-shri-ram-seva-dal-karnal-news-c-45-1-kur1008-145086-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महावीर मढ़ान व सुरेंद्र चौधरी बने श्रीराम सेवा दल के संरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महावीर मढ़ान व सुरेंद्र चौधरी बने श्रीराम सेवा दल के संरक्षक
Mon, 10 Nov 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धार्मिक व सामाजिक संस्था श्रीराम सेवा दल की ओर से हर साल श्रीराम जी की भव्य बारात का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल इस कार्यक्रम का आयोजन दिसंबर माह में किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस साल के आयोजन के लिए आयोजन कमेटी का गठन किया गया है जिसमें महावीर मढान, सुरेंद्र चौधरी, राजेश आंनद, साध्वी मोक्षिता को संरक्षक, विवेक भारद्वाज को अध्यक्ष, दीपक गिल, कार्यकारी अध्यक्ष, अभिमन्यु वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित कुमार उपाध्यक्ष, रितेश शर्मा, सलाहकार, अरूण मोंगा, महासचिव, अतुल ग्रोवर, सचिव, अनिल कुमार व अमित गिरधर, कोषाध्यक्ष और राजबीर सिंह, प्रवीण मदान, सुनिल यादव, विशु चोपड़ा, धर्मेंद्र सिंह, विकास शर्मा, मनोज तनेजा, तरुण शर्मा, जगमोहन जुल्का, प्रेम नारायण अवस्थी व अजय गिल सदस्य बनाए गए हैं।
श्रीराम सेवा दल के संयोजक संजय चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम किसी एक राजनीतिक दल या संस्था से संबंधित नहीं रहेगा। इसमें सभी राजनीतिक दलों के जुड़े नेताओं व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े अनुयायियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीराम सेवा दल के संयोजक संजय चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम किसी एक राजनीतिक दल या संस्था से संबंधित नहीं रहेगा। इसमें सभी राजनीतिक दलों के जुड़े नेताओं व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े अनुयायियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन