फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mahashiv Ratri: Jalabhishek of Bhole will be held today, Shiva temple decorated

महाशिव रात्रि : आज होगा भोले का जलाभिषेक, सजे शिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Mahashiv Ratri: Jalabhishek of Bhole will be held today, Shiva temple decorated
- भद्रा पुनर्वसु नक्षत्र में हर्ष एवं वज्र योग में मनाई जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सावन माह की शिवरात्रि शुक्रवार को भद्रा पुनर्वसु नक्षत्र में हर्ष एवं वज्र योग में मनाई जाएगी। श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित षष्ठी वल्लभ ने बताया कि सावन माह की शिवरात्रि उत्सव विशेष रूप से शिव पार्वती उत्सव माना जाता है। प्रकृति से विशेष प्रेम होने के चलते शिव को यह माह प्रिय है। इस दिन प्रात काल जलाभिषेक कर पंचामृत चढ़ाएं, बेल पत्र, धतूरा, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से रुद्राभिषक करें। महाशिव रात्रि के लिए शहर के शिवालयों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तक जल चढ़ाना अतिशुभ रहेगा। शाम को 4.02 बजे से 7:02 बजे तक, रात को चार प्रहरों की पूजा होती है। इस दिन फलाहार रह कर अपना निराहार व्रत सूर्याेदय से सूर्यास्त तक तक रहता है।
विज्ञापन



आज होगा जलाभिषेक

शुक्रवार को महाशिव रात्रि पर जिले के सभी मंदिरों में भोले बाबा का अभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार से श्रद्धालु गंगा जल लेकर करनाल पहुंच चुके हैं। शहर के श्री कर्णश्वर महादेव मंदिर, सराफा बाजार के श्री सनातन धर्म मंदिर, कुंजपुरा रोड के सनातन धर्म मंदिर, माॅडल टाउन वाल्मीकि बस्ती मंदिर, राम नगर के शिव मंदिर, प्रेम नगर के शिव मंदिर, सदर बाजार के रघुनाथ मंदिर और शिव कॉलोनी के शिव मंदिर के साथ सभी छोटे बड़े मंदिरों में श्रद्धालु भोले बाबा का अभिषेक करेंगे। मेरठ रोड के नवयुग क्लब के कांवड़ शिविर और शिव सेवा क्लब के कांवड़ शिविर में जिले भर के श्रद्धालु पहुंचे चुके हैं, जिनके लिए रहने खाने, नहाने और दवा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed